द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 जून 2025 को सुबह 09 बजकर 14 मिनट तक आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी, जिसके बाद पंचमी तिथि का आरंभ होगा। सूर्य देव को समर्पित रविवार को प्रात: काल 06 बजकर 34 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद मघा नक्षत्र आरंभ होगा। जबकि राहुकाल शाम में 05 बजकर 31 मिनट से लेकर 07 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।
रविवार को वज्र योग और सिद्धि योग बनने के साथ-साथ शुक्र का भी गोचर हो रहा है। दोपहर 02 बजकर 17 मिनट पर शुक्र देव वृषभ राशि में गोचर करेंगे। चलिए अब जानते हैं 29 जून 2025 के लव राशिफल के बारे में।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
सिंगल जातकों की जन्म कुंडली में रविवार को विवाह का योग है। शुक्र गोचर के शुभ प्रभाव के कारण विवाहित जातकों के प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता (गहराई) आएगी, जिससे रिश्ते में स्थिरता आएगी।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
उम्मीद है कि ये गोचर आपके प्रेम जीवन में खुशियां लेकर आएगा। जो लोग विवाहित हैं, उनका साथी से संचार बढ़ेगा और मन खुश रहेगा। वहीं, लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक साथी के साथ घूमने जाएंगे और ढेर सारी बातें करेंगे।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
शुक्र गोचर के प्रभाव के कारण शादीशुदा जातकों के जीवन में प्यार बढ़ेगा, जिससे वो अपने प्रेमी को लेकर सजग होंगे और उनके साथ समय बिताएंगे। सूर्य देव को समर्पित रविवार के दिन अविवाहित लोगों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने के कारण शादीशुदा लोगों का मन प्रसन्न रहेगा। रिश्ते में प्रेम और समझदारी बढ़ेगी। अविवाहित जातक किसी कारण परेशान रहेंगे, जिसके चक्कर में तबीयत भी खराब हो सकती है।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
विवाहित जातकों के साथ कोई ऐसी घटना घट सकती है, जिससे उन्हें और उनके साथी को रिश्ते की अहमियत का अहसास होगा। सिंगल लोगों को शुक्र देव की कृपा से 29 जून को अपना पहला व आखिरी प्यार मिल सकता है।
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
शुक्र गोचर के शुभ प्रभाव के कारण विवाहित कन्या राशिवालों के रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। जीवनसाथी का मूड अच्छा रहेगा और वो आपकी हर ख्वाहिश को पूरा करेंगे। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनका किसी अनजान व्यक्ति के साथ डेट पर जाने का प्लान बनेगा।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
शुक्र गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण विवाहित जातकों के रिश्ते में गलतफहमियां और तनाव पैदा होगा। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक साथी से बातचीत करें। अन्यथा आपकी जगह कोई तीसरा ले सकता है।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
सिंगल लोगों के रिश्ते की कहीं बात चल रही है तो सकारात्मक जवाब आने की संभावना नहीं है। शुक्र गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण विवाहित जातकों के रिश्ते में उतार-चढ़ाव आएंगे। आपको अकेलापन महसूस होगा और नकारात्मकता आपके ऊपर हावी रहेगी।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
विवाहित धनु राशिवालों के रिश्ते में समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जिस कारण मानसिक शांति भंद होगी। इसके अलावा परिवारवालों से भी अनबन होगी। सिंगल लोग किसी न किसी काम में उलझे रहेंगे, जिसकी वजह से किसी दोस्त या स्पेशल व्यक्ति से बात नहीं होगी।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
जीवनसाथी से दिल खोलकर बातचीत करने से मकर राशिवालों के रिश्ते में गहराई आएगी। लेकिन रविवार को आप अपने साथी के साथ घूमने नहीं जा पाएंगे। सिंगल लोगों की शाम के समय किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे शादी होने के भी योग हैं।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
विवाहित जातकों की लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा, जिससे रिश्ते में स्थिरता आएगी। जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उनका साथी से संवाद नहीं हो पाएगा जिस कारण मन परेशान रहेगा और नकारात्मक सोच आपके ऊपर हावी रहेगी।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
विवाहित जातकों का साथी से झगड़ा होगा, जिस दौरान आपको धैर्य रखना होगा। अन्यथा बात बहुत ज्यादा बढ़ सकती है। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के जीवन में तनाव बढ़ेगा, जिस कारण मन परेशान रहेगा।
ये भी पढ़े : 29 जून 2025 : आज इन मूलांक वालों को मिलेगा अटका धन, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments