महेंद्र सिंह धोनी इंडियन क्रिकेट का वो नाम है। जिसे शायद ही कोई न जनता है। एक स्टार खिलाड़ी के साथ साथ उन्होंने सबसे सफल कप्तान के रूप में भी अपनी छाप छोड़ रखी है। धोनी अब इंटरनेशनल से क्रिकेट से संन्यास ले चुके है। जिसके बाद वे बेहद ही सिंपल तरीके से अपनी जिंदगी बिता रहे है। उनका जीवन जीने का तरीका खुशियों की मिसाल है। खेल और जीवन के अन्य क्षेत्रों में आज के बच्चे उनके व्यवहार से बहुत कुछ सीख सकते हैं। क्या आप जानते है कि धोनी के दो भाई और एक बहन भी है। तो आइए जानते है उनके बारे में….
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा
कौन है धोनी के भाई- बहन?
एमएस धोनी (MS Dhoni) का परिवार बहुत अमीर नहीं था। उन्होंने अपने जीवन में बहुत स्ट्रगल किया है। आपको बता दें, देवकी धोनी उनकी मां हैं और पान सिंह धोनी उनके पिता हैं। जानकारी के लिए बता दें, धोनी के बड़े भाई भी है जिनका नाम नरेंद्र सिंह धोनी है। ज्यादातर लोग उनसे अनजान हैं। वही उनकी बहन जयंती के बारे में बात करें तो वह एक स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाती हैं।
क्रिकेट खेलने में बहन ने दिया साथ
आपको बता दें, विकेटकीपर बल्लेबाज के माता-पिता उनके क्रिकेट खेलने से खुश नहीं थे। इसके बावजूद, एमएस धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट खेलना चाहते थे, जिसके लिए उनकी बहन जयंती धोनी ने उनका समर्थन किया। उनके पसंदीदा खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी थे, जिनके लिए वह जब भी खेलते थे चीयर किया करती थी।
कौन है धोनी के भाई नरेंद्र सिंह?
नरेंद्र सिंह धोनी से कम ही लोग परिचित हैं। नरेंद्र सिंह धोनी के महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता है। वह हमारे देश की एक राजनीतिक पार्टी समाजवादी पार्टी के लिए काम करता है। पार्टी से उनका जुड़ाव 2014 से है। जब वह दस साल के थे, तब नरेंद्र सिंह धोनी ने घर छोड़ दिया था। हालांकि, उनके घर छोड़ने का कारण आज तक नहीं पता चला है। उनके पिता पान सिंह धोनी उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से हैं। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की मां उनका घर संभालती हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन बच्चों की देखभाल और घर के कामों में लगा दिया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
