नई दिल्ली : निसान मोटर इंडिया की भारतीय बाजार में पॉपुलर SUV Magnite पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। कंपनी ने अपनी इस एसयूवी पर 86,000 तक के बेनिफिट्स देने की घोषणा की है। कंपनी इतना बड़ा डिस्काउंट ऑफर दो लाख यूनिट्स की सेल्स माइलस्टोन पूरी होने की खुशी में रही है। आइए Nissan Magnite के बारे में विस्तार में जानते हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा
क्यों मिल रही है छूट?
Nissan Magnite ने भारतीय बाजार में 2 लाख यूनिट्स बेचने का बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। इस सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए कंपनी अपने ग्राहकों को आकर्षक डिस्काउंट और बेनिफिट्स दे रही है। आप इसपर मिल रहे डिस्काउंट और बेनिफिट्स का फायदा उठाने के लिए Nissan डीलरशिप पर जाकर पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
कीमत और वेरिएंट्स
भारतीय बाजार में Nissan Magnite को 6.14 लाख रुपये से लेकर 10.54 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में पेश किया जाता है। इसके पेट्रोल वर्जन में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाता है। कंपनी ने हाल ही में इसका CNG वर्जन भी पेश किया है। इसके रिट्रोफिट CNG किट के साथ ऑफर किया जाता है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.89 लाख रुपये है। इसके सीएनजी किट की कीमत में फायर एक्सटिंग्विशर, थर्ड पार्टी वारंटी, आरसी में एंडोर्समेंट और इंस्टॉलेशन फीस भी शामिल है। यह पेट्रोल वर्जन से 75,000 ज्यादा महंगी है। इसके CNG किट को केवल 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ ही पेश किया जाता है। कंपनी ने र्बो वेरिएंट्स के लिए अभी CNG का ऑप्शन नहीं दिया है।
माइलेज और वारंटी
Magnite CNG के लिए कंपनी ने अभी ऑफिशियल माइलेज के आंकड़े पूरी तरह से शेयर नहीं किए हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शहर में करीब 24 km प्रति किलो और हाईवे पर करीब 30 km प्रति किलो तक का माइलेज देती है।
ये भी पढ़े : राजनांदगांव जिले में सड़कों से अचानक गायब हुईं नगर निगम की सिटी बसें
Magnite CNG के लिए कंपनी ने अभी ऑफिशियल माइलेज के आंकड़े पूरी तरह से शेयर नहीं किए हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शहर में करीब 24 km प्रति किलो और हाईवे पर करीब 30 km प्रति किलो तक का माइलेज देती है।
Comments