वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 जुलाई को सावन माह का पहला सोमवार है। आसान शब्दों में कहें तो सावन माह की पहली सोमवारी 14 जुलाई को है। यह महीना देवों के देव महादेव को प्रिय माना जाता है। इस महीने में श्रद्धाभाव से शिव जी की पूजा एवं भक्ति की जाती है। साथ ही सावन माह के हर सोमवार पर व्रत रखा जाता है। सावन सोमवार पर साधक देवों के देव महादेव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करते हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा
धार्मिक मत है कि सावन सोमवार पर भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। सावन सोमवार पर विशेष उपाय भी किए जाते हैं। अगर आप भी आर्थिक संकटों से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार के दिन ये चीजें जरूर घर ले आएं। आइए जानते हैं-
रुद्राक्ष
अगर आप जीवन में सभी संकटों से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार के दिन एक मुखी रुद्राक्ष लेकर घर आएं। रुद्राक्ष की पूजा कर आप चाहे तो तिजोरी में रख सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहे तो रुद्राक्ष धारण करने के लिए ज्योतिषीय सलाह भी ले सकते हैं। इस उपाय को करने से वास्तु दोष भी दूर हो जाता है।
पारद शिवलिंग
भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सावन माह के पहले सोमवार पर पारद शिवलिंग घर ले आएं। पारद शिवलिंग को घर की उत्तर दिशा में स्थापित करने से वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। पारद शिवलिंग की पूजा करने से साधक की हर मनोकमना पूरी होती है।
त्रिशूल
अगर आप घर में व्याप्त संकट या जीवन की परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन माह के पहले सोमवार पर त्रिशूल अपने घर ले आएं। विधि विधान से पूजा कर भंडार घर में रख दें। आप चाहे तो छत पर भी त्रिशूल लगा सकते हैं।
ये भी पढ़े : जानिए कब है पुत्रदा एकादशी? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त...पढ़े धार्मिक महत्व
गंगाजल
वास्तु दोष से निजात पाने के लिए सावन के पहले सोमवार पर गंगाजल घर लेकर आएं। पूजा से पहले घर में गंगाजल का छिड़काव करें। वहीं, पूजा के समय गंगाजल से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। जलाभिषेक से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। अपनी कृपा साधक पर बरसाते हैं।
Comments