तेज़ रफ़्तार और लापरवाही: टाटा एस वाहन पलटने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल

तेज़ रफ़्तार और लापरवाही: टाटा एस वाहन पलटने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल

कोण्डागांव :  जिले में शनिवार की शाम मर्दापाल बाजार से लौटते समय यात्रियों से भरा एक टाटा एस (छोटा हाथी) वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा मर्दापाल अस्पताल के पास उस वक्त हुआ जब वाहन चालक तेज़ रफ़्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। पलटने की इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिनमें सात गंभीर घायलों को उपचार के लिए ज़िला अस्पताल कोण्डागांव भेजा गया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल मर्दापाल अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में अधिकांश कांगा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं। घायल विष्णु विश्वकर्मा के अनुसार वाहन अत्यधिक तेज़ गति में था और चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया जिसके चलते यह दुर्घटना घटी। गंभीर घायलों का कोण्डागांव ज़िला अस्पताल में इलाज जारी है।

जिला अस्पताल में भर्ती घायलों में जनिता बेलसरिया (10) पिता रामेश्वर निवासी कांगा, संगति कोर्राम (55) पत्नी दयालु निवासी छोटेकुरुषनार, बुधन नाग (60) पति सोमारू निवासी कांगा, विष्णु विश्वकर्मा (26) पिता सियाराम निवासी मर्दापाल, फूलदाई कश्यप (32) पत्नी जयलाल निवासी कांगा, समली नाग (24) पत्नी शीलधर निवासी कांगा, नीलेश्वरी दीवान (14) पिता मंगलू निवासी कांगा शामिल हैं।

ये भी पढ़े : बासमती को टक्कर दे रहा है छत्तीसगढ़ का सबसे महंगा चावल, सेहत-स्वाद दोनों में जबरदस्त










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments