विधवा को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म,महिला ने शादी की बात की तो घर से निकाला

विधवा को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म,महिला ने शादी की बात की तो घर से निकाला

बिलासपुर: सकरी क्षेत्र में रहने वाली विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने विधवा का मकान भी बिकवा दिया। इसके बाद उसे अपने घर लाकर कुछ दिन रखा। बाद में उसने महिला और उसके बच्चों को घर से निकाल दिया। विधवा ने पूरे मामले की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

4 साल पहले हुई महिला के पति की मौत

सकरी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति की 2021 में मौत हो गई है। इसके बाद वह अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। एक बार बच्चे की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। इसी दौरान उसकी पहचान मंगला के दीनदयाल कालोनी में रहने वाले राजेश जायसवाल (55) से हुई। इसका फायदा उठाते हुए राजेश महिला के घर जाने लगा।

शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध

इसी बीच उसने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाया। महिला ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो उसे अपने साथ मंगला स्थित अपने मकान में ले आया। अपने घर लाने के बाद उसने महिला का सकरी क्षेत्र स्थित मकान बिकवा दिया। इससे मिलेरुपये को उसने अलग-अलग काम में खर्च कर दिया।

ये भी पढ़े : जिस अर्जेंटीना गए भारत के पीएम मोदी,वहां कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये?

शादी के नाम पर घर से निकाला

इधर महिला ने जब फिर से उसे शादी करने के लिए कहा तो उसने पिटाई कर बच्चों के साथ महिला को घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेजा गया है।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments