
परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस के किसान,जवान, संविधान सभा में रायपुर आगमन पर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने अपने पदाधिकारी एवं समर्थकों के साथ छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार खुमरी और हल भेंटकर स्वागत किया।

बता दें कि अभिषेक मिश्रा छुरा क्षेत्र के एक छोटे से गांव सारागांव से संबंध रखते हैं उनका बचपन वहीं बीता और पढ़ाई लिखाई करने के बाद वे राजनीति में लगातार सक्रिय रहे। और उनकी लगन और मेहनत ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के पद तक पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि मेरे पिता जी स्वयं एक किसान हैं और मैं किसान का ही बेटा हूं और किसान कांग्रेस में रहकर मैं पुरी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहूंगा।
साथ ही कांग्रेस पार्टी के हमारे वरिष्ट नेता और पदाधिकारियों के द्वारा जो भी जिम्मेदारी और दिशा निर्देश मिलेगा उस दिशा में लगातार सक्रिय होकर मैं जिम्मेदारी निभाते रहूंगा।
.jpeg)

Comments