प्रस्तावित शराब दूकान बंद करने के आदेश के‌ इंतजार में धरना 14 वें दिन भी जारी

प्रस्तावित शराब दूकान बंद करने के आदेश के‌ इंतजार में धरना 14 वें दिन भी जारी

आरंग  : ग्रामीणों के एकजुटता के चलते निविदा न डलने की वजह से खौली में जगह न मिलने के चलते अब तक शराब दूकान नहीं खुल पाया है और इस प्रस्तावित शराब दूकान के बंद करने के इंतजार में ग्रामीण अब भी धरना जारी रखे हुये हैं । आज मंगलवार को धरना का 14 वा दिन था । आज भी धरना की अगुवाई महिलाओं ने की ।बीते कल सोमवार को आयोजित ग्रामीणों की बैठक में अब तक प्रस्तावित शराब दूकान के विरोध में चल रहे आंदोलन की समीक्षा की गयी । ग्रामीण एकजुटता के चलते व जारी ग्रामीण फरमान के चलते निविदा न‌‌ डलने ‌की वजह से शराब दूकान न खुल पाने की वजह से ग्रामीणों में उत्साह दिखा पर अभी तक शराब दूकान बंद करने संबंधी प्रशासनिक आदेश जारी न होने ‌से वे‌ आक्रोशित ‌भी नजर आये ।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

बैठक में कुछ लोगों ने फिलहाल आंदोलन को ‌ स्थगित करने कर शासन के आगामी कदम का इंतजार करने ‌का सुझाव रखा तो कुछ ने आदेश आने तक आंदोलन जारी रखने के ‌हिमायती दिखे । खासकर ‌शराब के दुष्परिणामों को प्रत्यक्ष देखने व‌ भोगने वाली ‌ महिलाये आंदोलन ‌को‌ जारी रखने के‌ पक्ष में रहीं ।‌ विचार विमर्श के बाद आंदोलन को ‌वर्तमान स्वरूप में ही आगामी ग्रामीण निर्णय तक जारी रखने व परिस्थितिनुसार इसके स्वरूप में परिवर्तन का निर्णय ले हर कीमत पर एकजुटता बनाये रखने का संकल्प लिया ।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments