नई दिल्ली : सेहतमंद रहने के लिए खानपान का सही होना जरूरी है। इसके लिए लोगों को एलोवेरा जूस या आंवला जूस पीते हैं। आज हम आंवला पर बात करेंगे। आंवाला हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसे गर्मियों में आपको जरूर अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
ये आपको अंदर से ठंडा और तरोताजा रखता है। हालांकि, अक्सर लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि कच्चा आंवला, पाउडर या फिर ड्राई आंवला, इन तीनों में किसे खाना सेहत के लिए फायदेमंद होगा। अगर आप भी इस बात को लेकर दुविधा में हैं तो आपको ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए। हम आपको इस लेख में इन तीनों से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही ये भी बताएंगे कि इन तीनों में से सबसे ज्यादा बेहतर क्या है। आइए जानते हैं विस्तार से -
कच्चा आंवला खाने के फायदे
क्या हैं इसकी कमियां
इसके फायदे तो बहुत हैं लेकिन हम आपको बता दें कि कच्चा आंवला खाने में बहुत खट्टा होता है, जिससे कुछ लोग इसे खाना पसंद नहीं करते हैं। साथ ही इसे लंबे समय तक स्टोर भी नहीं किया जा सकता है।
आंवला पाउडर के फायदे
क्या हैं इसकी कमियां
आपको बता दें कि इसे सुखाने और पीसने के बाद कुछ मात्रा में विटामिन C नष्ट हो जाते हैं। इसलिए ये कच्चे आंवले की तुलना में थोड़ा कम असरदार होता है।
सूखा आंवला खाने के फायदे
इसकी कमियां भी जानें
अगर इसमें चीनी मिलाई गई हो, तो ये फायदे से ज्यादा आपको नुकसान कर सकता है। साथ ही विटामिन C भी कम हो जाते हैं।
ये भी पढ़े : इस हरी सब्जी का सेवन करें और बनाएं लिवर और किडनी को मजबूत
कौन है सबसे बेहतर?
अब आप सोच रहे होंगे कि इन तीनों में से किसे लेना सबसे ज्यादा बेहतर होगा। तो हम आपको बता दें कि कच्चा आंवला सबसे अच्छा ऑप्शन है। लेकिन अगर उसका खट्टापन या जल्दी खराब हो जाने का डर है, तो आंवला पाउडर भी एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। ड्राई आंवला तब बेहतर है जब उसमें चीनी न मिली हो।
Comments