द्रिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के पहले मंगलवार यानी 15 जुलाई को देर रात 10 बजकर 39 मिनट तक श्रावण माह की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी, जिसके बाद षष्ठी तिथि का आरंभ होगा। नक्षत्र की बात करें तो सुबह 06 बजकर 26 मिनट तक शतभिषा रहेगा, जिसके बाद पूर्वभाद्रपदा का आरंभ होगा। जबकि दोपहर 03:52 मिनट से लेकर शाम 05:31 मिनट तक राहुकाल रहेगा।
मंगलवार को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, जिसके बाद शोभन योग का आरंभ होगा। इस बीच रात 11 बजकर 57 मिनट पर चंद्र देव मीन राशि में गोचर करेंगे। चलिए अब जानते हैं 15 जुलाई 2025, वार मंगलवार के प्रेम राशिफल के बारे में।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
जिन लोगों का विवाह हो चुका है, उनके रिश्तों में भावनात्मक गहराई आएगी और समझ बढ़ेगी। सिंगल लोगों के घर में शांति का माहौल रहेगा, लेकिन आपको अकेलापन महसूस होगा।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
चंद्रमा की कृपा से विवाहित जातकों के रिश्तों में जुनून और आकर्षण बढ़ेगा। कपल के बीच समझ बढ़ने से उनकी लड़ाई कम होगी और वो खुशी से जीवन व्यतीत करेंगे। सिंगल वृषभ राशिवालों का दिन सामान्य रहेगा।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
जिन लोगों को लग रहा है कि उनका प्रेम जीवन नीरस हो गया है, वो साथी के साथ बाहर घूमने का प्लान बनाएं। उम्मीद है कि पार्टनर के साथ वक्त बिताने से आपको खुशी मिलेगी। सिंगल जातकों के ऊपर आलस हावी रहेगा, जिसके कारण किसी भी काम में दिल नहीं लगेगा।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
विवाहिता जातक यदि अपनी वाणी में मिठास रखेंगे तो घर में क्लेश नहीं होगा। बल्कि दिन हंसी-खुशी व्यतीत हो जाएगा। जो लोग हाल के दिनों में रिलेशनशिप में आए हैं, उन्हें अपने प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत है। साथी के साथ समय बिताएंगे तो अच्छा रहेगा।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
चंद्रमा के शुभ प्रभाव से विवाहित जातकों के रिश्ते में रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, जिससे पुरानी समस्याएं हल होंगी। हाल के दिनों में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उन्हें प्रिय से भेंट मिल सकती है।
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
विवाहित जातकों के संबंधों में सुधार होगा और साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। सिंगल जातक अपनी सेहत को लेकर टेंशन में रहेंगे, जिस कारण कोई भी काम समय पर पूरा नहीं होगा।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
जिन लोगों के साथी को उन पर भरोसा नहीं है, वो उनसे बात करें और उनकी गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करें। यदि इस समय आपने अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश नहीं की तो दूरियां काफी बढ़ सकती हैं। अविवाहित जातक ज्यादातर समय अकेले रहेंगे और किसी से बात करने का मन नहीं करेगा।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
चंद्रमा के प्रभाव के कारण विवाहित जातकों के रूटीन में बदलाव आ सकता है, जो कि उनके रिश्ते के लिए अच्छा होगा। आपके साथी के दबे हुए इमोशंस जाग सकते हैं। सिंगल जातक यदि किसी दोस्त से अपनी भावनाओं को छुपा रहे हैं तो उन्हें उस बारे में बताने का वक्त आ गया है।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
हाल के दिनों में जिन लोगों का ब्रेकअप हुआ है, उनका रिश्ता एक बार फिर किसी अन्य व्यक्ति से जुड़ सकता है। विवाहित जातक फ्यूचर प्लानिंग पर ध्यान देंगे, जिसके बारे में घरवालों से बात करना अच्छा रहेगा।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
सिंगल मकर राशिवालों की अचानक किसी से मुलाकात हो सकती है, जिसके कारण आपकी परेशानियां बढ़ेंगी। विवाहित और लव रिलेशनशिप में मौजूद जोड़ों का दिन सामान्य रहेगा। पूरे दिन किसी न किसी काम में आप व्यस्त रहेंगे।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
विवाहित जातकों का रिश्तों को संवारने का प्रयास सफल होगा और घर में सभी आपसे खुश रहेंगे। सिंगल लोगों के रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
पुरानी लड़ाइयों को खत्म करने का समय आ गया है। इसलिए मीन राशि के जातक अपने जीवनसाथी से बात करें और उनके विचारों को समझने का प्रयास करें। सिंगल लोगों का सच्चे प्यार का इंतजार सावन माह के पहले मंगलवार को खत्म हो सकता है। ग्रहों के शुभ योग से होने वाले जीवनसाथी से मुलाकात हो सकती है।
Comments