छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज,कई जिलों में देर रात से हो रही बारिश..अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज,कई जिलों में देर रात से हो रही बारिश..अलर्ट जारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ की जनता को एक बार फिर राहत मिली है। ऐसा इसलिए क्योंकि, कुछ दिनों से लगाए ब्रेक के बाद फिर से बारिश शरू हो गई है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में देर रात से जमकर बारिश हो रही है। देर रात से हो रही बारिश के चलते एक बार फिर लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में जमकर बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही विभाग ने रायपुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा, बलौदाबजार, कांकेर समेत अधिकांश जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ-साथ तेज आंधी तूफ़ान चलने की भी संभवना जताई है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

 आपको बता दें कि, राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में देर रात से हो रही बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो गया है। बुधवार सुबह से ही सभी जगह बादल छाए हुए हैं और बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ आंधी-तूफ़ान और बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि, बिना किसी आवश्यक काम से घर के बाहर न निकले।

ये भी पढ़े : जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी का छात्रावास दौरा: छात्राओं को दी प्रेरणादायक सीख, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments