जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा के मानसून सत्र में विधानसभा जांजगीर-चांपा अंतर्गत नवीन सडक एवं पुल-पुलिया निर्माण, सड़कों की मरम्मत एवं चैड़ीकरण के संबंध में सवाल पूछा वर्ष 2023-24 से लेकर दिनांक 20 जून 2025 तक विधानसभा जांजगीर-चांपा अंतर्गत क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से कितने नवीन सड़कों एवं पुल-पुलिया का निर्माण किया गया है? बजट सत्र 2025-26 में विधानसभा जांजगीर-चांपा के लिए कितनी नवीन सड़क निर्माण, सड़कों की मरम्मत, चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य की स्वीकृति किन-किन क्षेत्रों के लिए प्रदान की गई? इनमें से कितने एवं किन-किन कार्यो के लिए डी.पी.आर. मंगाकर प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है? कितने एवं किन-किन कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति लंबित है? लंबित होने के क्या कारण हैं? कितने कार्यो के लिए निविदा जारी कर दी गई है तथा कितन निविदा प्रक्रियाधीन हैं? जवाब में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से बताया कि उक्त अवधि में कोई भी नवीन सड़क या पुल-पुलिया के कार्य नही कराये गये हैं। शेष जानकारी निरंक है। अर्थात् सड़क मरम्मत, चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के कोई भी कार्य शासन से स्वीकृत नही हैं, न ही कोई कार्य के लिए निविदा प्रक्रियाधीन है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या
विधायक ब्यास कश्यप ने मंत्री विजय शर्मा से जिले में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्यात्मक जानकारी मांगी जिसके जवाब के अनुसार वर्ष 2022-23 में जिले में 112981, वर्ष 2023-24 में 148413 एवं वर्ष 2024-25 में 101236 पंजीकृत बेरोजगार जिले में हैं। मंत्री ने जवाब दिया है कि रोजगार कार्यालय द्वारा जिले के शैक्षणिक संस्थानों में कैरियर मार्गदर्शन/व्यावसायिक मार्गदर्शन/व्यक्तिगत मार्गदर्शन की जाती है तथा रोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाता है।
.jpeg)

Comments