परमेश्वर राजपूत छुरा : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरा का संगठनात्मक विस्तार हेतु क्षेत्रीय विधायक जनक ध्रुव एवं ब्लॉक प्रभारी सुखचंद बेसरा व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में रसेला मंडल का बैठक ग्राम रसेला में संपन्न हुआ। जिसमें ब्लॉक कांग्रेस के सभी जोन एवं सेक्टर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए, जहां अलग अलग मंडल में विभिन्न तारीखों पर बैठक संपन्न किया जाना है। वहीं 26 जुलाई को रसेला मंडल का बैठक आयोजित किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से बिगेन्द्र ठाकुर को रसेला मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही उपाध्यक्ष दयालु राम , डगेश्वर ओंटी, सदबती सोरी, कोषाध्यक्ष कमलेश्वर नायक, सचिव आनंद जायसवाल, सचिव ईश्वर नेताम , सचिव याशमीन सेन, सहसचिव भूषण कहार, सहसचिव सकून बाई ,सह सचिव केशव चंद्राकर, सोशल मीडिया समन्वयक परमेश्वर राजपूत, कार्यकारिणी सदस्य तरुण साहू, इमलेश ध्रुव,परमेश्वर ठाकुर, धनीराम, यशवंत सेन ,मंशु राम, शिवदास मानिकपुरी, सेवक राम साहू, बनमाली यादव, रसेला सेक्टर अध्यक्ष भाव सिंह मरकाम, कुड़ेरादादर सेक्टर अध्यक्ष पुनीत राम, कनसिंघी सेक्टर रिखी दास को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments