परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के निर्देश पर सभी ब्लाकों में जोन को मंडल, व मंडल के अन्तर्गत आने वाले सभी सेक्टरों का पुर्नगठन कर नये यूवाओं को प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है।इसी तारतम्य में छुरा विकास खंड में सभी छ; जोन को मंडल बना कर निर्विवाद रुप से नियुक्ति की गयी।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
नियुक्ति प्रभारी सुख चंद बेहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी नही हारती मगर मीर जाफर, घर के भेदी से हारती है। आज भी देश में प्रथम पार्टी कांग्रेस ही है।
वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता नथमल शर्मा ने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी,इसका मूल कारण अराजकता, झूठ, फरेब, कर सत्ता पर काबिज होने से जनता समझ चुकी है। कांग्रेस पार्टी शहीदों और बलिदानियों की पार्टी है। जिन्होनें अजादी के बाद सूई से लेकर हवाई जहाज तक बनवाने में कांग्रेस का हाथ रहा है और मोदी भी कांग्रेस के बनाये स्कूल में ही पढ़ाई किये हैं।
ये भी पढ़े : अब गणित के सवाल, जीवविज्ञान के कांसेप्ट और अर्थशास्त्र की थ्योरी समझना हुआ आसान
आदिवासी कांग्रेसी नेता नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का अर्थ भारी झूठ बोलने वाली पार्टी है।कांग्रेस पार्टी भाजपा के कुशासन से सुशासन की ओर ले जायेगी।भाजपा ने नोटबंदी कराई क्या फायदा मिला। वहीं करोना की वेक्सीन की परेशानी, किसानों की आय दुगुनी करने की बात , प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने ,सभी महिलाओं को मातृ वंदना, बेरोजगारों को भत्ता,किसानों को खाद, बीज, ऋण की असूविधा, बिजली बिल,अघोषित विद्धुत कटौती, 15 लाख सभी खाताधारियों को मिलना, प्रत्येक किसानों को गाय बैल देने,जैसे अनेकों समस्याओं से अवगत कराया। वहीं छुरा जोन (मंडल) के अन्तर्गत सभी सेक्टर का गठन किया गया।जिसमे टेंगनाबासा सेक्टर का भी गठन किया गया । जिसमें अध्यक्ष नेहरु साहू रावणाभाठा , उपाध्यक्ष द्वय बोधन राम निषाद तिलाईदादर, दौलत राम ठाकुर विजयपुर, धनेश्वरी साहू रावणाभाठा, कोषाध्यक्ष थानू राम सोनवानी खरखरा, सचिव द्वय ओमसिंग विजयपुर, टंकेश्वर साहू खरखरा, व भानू राम निषाद तिलाईदादर, सह सचिव द्वय छोटन कमार धरमपुर, पुनीत राम ठाकुर गोनबोरा, टेकेश्वर रानू सिंहा टेंगनाबासा, सोसलमिडिया प्रभारी नीलकंठ सिंह ठाकुर, कार्यकारिणी द्वय हरि सिन्हा टेंगनाबासा,चमन साहू रावणाभाठा, गंगा राम ध्रुठव, बुढ़ान सिंह ध्रुव टेंगनाबासा, ठाकुर राम साहू व लखन राम साहू रावणाभाठा, भरत राम साहू खरखरा, शैलकुमार निषाद तिलाईदादर, डागेश्वर साहू रावणाभाठा को सर्व सहमति से निर्विरोध चुना गया।
Comments