गरियाबंद से गौरव की खबर : भाजपा सदस्यता अभियान 2024 में थानसिंग निषाद को मिलेगा “सदस्यता दीप सम्मान”

गरियाबंद से गौरव की खबर : भाजपा सदस्यता अभियान 2024 में थानसिंग निषाद को मिलेगा “सदस्यता दीप सम्मान”

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद :  भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए गए सदस्यता अभियान 2024 ने पूरे देश में संगठन को एक नई ऊर्जा प्रदान की है। छत्तीसगढ़ में इस अभियान के अंतर्गत गरियाबंद जिले ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। इसी कड़ी में नगर पंचायत छुरा के पूर्व सभापति थानसिंग निषाद को “सदस्यता दीप सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के मार्गदर्शन में चले इस सदस्यता अभियान में गरियाबंद जिले के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। जिले ने संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश में मजबूती से स्थान बनाया, और इसका श्रेय राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू सहित जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है।

 थानसिंग निषाद ने अपने संगठनात्मक अनुभव, अथक परिश्रम और जनसंपर्क के बलबूते जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया और सैकड़ों लोगों को पार्टी से जोड़कर अभियान को जनांदोलन का रूप दिया। उनके इसी योगदान को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें 2 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री निवास (रायपुर) में आयोजित विशेष कार्यक्रम में आमंत्रित किया है, जहाँ उन्हें “सदस्यता दीप सम्मान” से अलंकृत किया जाएगा।

 संगठन सेवा में लंबा और प्रेरणादायक सफर,

थानसिंग निषाद का राजनीतिक और सामाजिक जीवन सेवा, समर्पण और संगठन निष्ठा का परिचायक रहा है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रथम वर्ष प्रशिक्षित स्वयंसेवक हैं, जिनकी वैचारिक नींव और राष्ट्रभक्ति का बीजारोपण संघ से प्रारंभ हुआ। संघ में दी गई अनुशासन और सेवा की शिक्षा ने उनके सार्वजनिक जीवन को दिशा दी।

वर्ष 2006 में उन्होंने रायपुर शहर के विहिप प्रखंड शंकरनगर में संयोजक के रूप में संगठनात्मक यात्रा प्रारंभ की।
2008 में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की और 2014 में उन्हें भाजयुमो मंडल मंत्री, फिर मांझी प्रकोष्ठ में जिला सह-संयोजक और युवा मोर्चा के जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी मिली।

उन्होंने अकलतरा और कुरुद विधानसभा में वर्षों तक पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया और पार्टी को मजबूती प्रदान की। कांग्रेस शासनकाल में CGPSC जैसे घोटालों का विरोध कर युवाओं की आवाज बने।2019 में वे छुरा नगर पंचायत के सभापति निर्वाचित हुए, और अपने कार्यकाल में नगर के विकास तथा जनहित को प्राथमिकता दी।

परिवार भी बना सामाजिक नेतृत्व का प्रतीक,उनकी धर्मपत्नी लुकेश्वरी निषाद ने भी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह जीत सिर्फ चुनावी सफलता नहीं, बल्कि निषाद परिवार की जनसेवा और सामाजिक विश्वास का प्रमाण है।

ये भी पढ़े : भारत बनाम इंग्लैंड :भारत के पास सीरीज बराबर करने का आखिरी मौका, हरी घास होगी खास

 कार्यकर्ताओं ने दी बधाई,

निषाद की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।
तुलाराम साहू, चम्पेश्वरगिरि गोस्वामी, समारू साहू, भोले शंकर जायसवाल, गरिमा ध्रुव, निखिल साहू, चित्ररेखा ध्रुव, रजनी लहरे, अजय चंद्राकर, कुलेश्वर सिंहा, संतोषी साहू, विजय देवांगन, सफर सचदेव, मितेश ध्रुव सहित अनेक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है।
यह सम्मान न केवल एक व्यक्ति को, बल्कि पूरे गरियाबंद जिले के संगठनात्मक परिश्रम, जनता के विश्वास और राष्ट्रहित में कार्य कर रहे एक समर्पित स्वयंसेवक को समर्पित है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments