नई दिल्ली :आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का सही ढंग से ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। इससे उन्हें कई तरह की बीमारियां घेर रही हैं। लोग खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो कर रहे हैं। हेल्दी डाइट न लेने से उनके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी देखने को मिल रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब भी हमें कोई बीमारी होती है तो उसके लक्षण हमारे शरीर में भी नजर आने लगते हैं।
पैर भी हमारे शरीर का जरूरी अंग होते हैं। ये सिर्फ चलने-फिरने के लिए ही नहीं काम आते हैं बल्कि ये हमारे शरीर में हो रही दिक्क्तों का संकेतद भी देते हैं। जी हां, ये बात बिल्कुल सच है। अगर पैरों में कुछ ऐसा आपको नजर आए जो सामान्य से थोड़ा अलग हों तो आपको उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये किसी गंभीर बीमारी की शुरुआत हो सकती है। समय पर पहचान और इलाज से बड़ी परेशानियों से बचा जा सकता है। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको पैरों में दिखने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे जो आपकी सेहत का हाल बताते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से -
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
पैरों में सूजन आना
अगर आपके पैरों या टखनों में लगातार सूजन बना रहता है तो ये दिल, किडनी और लिवर से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है। ये प्रोटीन की कमी या विटामिन B12 और फोलिक एसिड की कमी से भी हो सकता है। अगर सूजन अचानक आए और उसमें रेडनेस और दर्द भी हो, तो ये ब्लड क्लॉट भी हो सकता है।
क्या करें?
टखनों में दर्द
टखनों में दर्द केवल चोट या arthritis की वजह से ही नहीं होता है, बल्कि विटामिन डी और कैल्शियम की कमी से भी हड्डियां कमजोर हो सकती है। आपको बता दें कि मैग्नीशियम की कमी से मसल्स में ऐंठन और जोड़ों में दर्द होता है।
क्या करें?
पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन
अगर आपके पैरों में बार-बार झनझनाहट या सुन्नपन महसूस होता है तो ये नसों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है, जो अक्सर डायबिटीज से भी जुड़ी होती है। माना जाता है कि B12 और विटामिन ई की कमी से भी ऐसा हो सकता है। इसके अलावा मैग्नीशियम और पोटैशियम की कमी से भी मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं।
ये भी पढ़े : अमीषा पटेल ने कसा सैयारा की सक्सेस पर तंज,ऑफिस नंबर्स को बता दिया फेक
क्या करें?
पैरों में नीली नसें दिखना
अगर आपकी नसें उभरी हुई दिखाई देती हैं या उनमें खून रुकता है, तो इसका कारण नसों की कमजोरी हो सकती है। विटामिन C और बायोफ्लेवोनॉयड की कमी से नसें कमजोर हो जाती हैं। ज्यादा देर बैठे रहने से और मोटापा भी इसका कारण हो सकता है।
क्या करें?
एड़ियों की फटी त्वचा
हील में दरारें सिर्फ ड्राई स्किन के कारण ही नहीं होतीं, बल्कि विटामिन ए, जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी भी इसका कारण हो सकती है। डायबिटीज और एक्जिमा भी इसे बढ़ा सकते हैं।
क्या करें?
पैरों का ठंडा होना
अगर आपके पैर हमेशा ठंडे रहते हैं, तो ये Peripheral Artery Disease, खून की कमी या थायरॉइड की समस्या हो सकती है।
कम खाना या तनाव भी ब्लड सर्कुलेशन पर बुरा असर डालता है।
क्या करें?
Comments