चैम्बर आफ कामर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष बने अशोक अग्रवाल

चैम्बर आफ कामर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष बने अशोक अग्रवाल

खरसिया :  छत्तीसगढ़ चेम्बर एंड कार्म्स इंडस्ट्रीज द्वारा वर्ष 2025- 2028 के लिये प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।  चेम्बर की प्रदेश कार्यसमिति में नगर के जुझारू एवं व्यापारियों के हितों के साथ हमेशा उनके कंघे से कंधा मिलाकर चलने वाले कृषि उपज मंडी के सक्रिय सदस्य अशोक अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष बने है। अग्रवाल के प्रदेश चेम्बर का उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता, छाया विधायक महेश साहू, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, चेंबर पदाधिकारियों, नगरवासियों सहित व्यापारियों ने अपनी बधाई प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

विदित हो कि खरसिया नगर के प्रतिष्ठ फर्म दीपक टेडर्स के संचालक एवं कृषि उपज मंडी सदस्य अशोक कुमार अग्रवाल एवं नगर के अन्य 25 व्यापारियों द्वारा चेंबर का कार्य प्रारंभ किया गया था।  जो आज एक वटवृक्ष बन चुका है।  आज चेंबर में 189 सदस्य है। नगर में चेंबर को नाम व पहचान दिलाने में अशोक अग्रवाल की महती भूमिका रही इसे कोई नकार नहीं सकता। इसके पश्चात चेंबर द्वारा अशोक अग्रवाल को खरसिया नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया जिसे वे लगातार संभालते हुए आ रहे थे।  किंतु इसी बीच चेंबर स्थानीय प्रशासन द्वारा नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया जिसमें नगर के व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही थी तब चेंबर आफ कामर्स खरसिया नगर के अध्यक्ष होने के नाते अशोक अग्रवाल ने इस कार्यवाही का विरोध किया एवं स्थानीय प्रशासन से कोई बीच का रास्ता निकालने का काफी प्रयास किया किंतु इस प्रयास में सफल नहीं हो पाने पर अशोक अग्रवाल ने नगर के व्यापारियों के हित में कार्य कर पाने में अपने आपको असमर्थ महसूस करते हुए दुखी मन से अपना इस्तीफा सौंप दिया किंतु उन्होंने  चेंबर आफ कामर्स का साथ नहीं छोड़ा और एक सामान्य सदस्य होने के नाते इन्होने नगर के व्यापारियों के मांगो को लेकर हमेशा मुखर रहे।

छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे स्व.लखीराम अग्रवाल के सानिध्य में सन 1977 से अपनी राजनीति जीवन का शुरूवात करने वाले वाले अशोक अग्रवाल को 1985 में अभिविभाजित मध्य प्रदेश के तत्कालीन सुंदर लाल पटवा सरकार द्वारा इनके व्यापारियों के प्रति किये जाने वाले कार्यो से प्रभावित होकर इन्हें कृषि उपज मंडी खरसिया का व्यापारिक सदस्य मनोनित किया गया। इसके पश्चात अशोक अग्रवाल सन 1998 से 2003 तक कृषि उपज मंडी समिति में सदस्य निर्वाचित हुए।  तब से इन्हें नगर में अशोक मंडी के नाम से लोग जानने लगे।  श्री अग्रवाल 2015 से 2018 तक छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स के खरसिया इकाई के अध्यक्ष बने। इनके कार्यकाल में इनके द्वारा नगर के व्यापारियों के हितों को लेकर काफी कार्य किये गये थे और आज उनका प्रदेश उपाध्यक्ष बनना भी उनके द्वारा व्यापारियों के हितों के लिये किये गये कार्यो का परिणाम है। अशोक अग्रवाल के छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता, छाया विधायक महेश साहू नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, पार्षद अरूण चौधरी, दीपक अग्रवाल, बंटी सोनी, मुरली राठौर, गिरधारी गबेल, सतीष अग्रवाल, चेंबर पदाधिकारियों, नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों,नगरवासियों सहित व्यापारियों ने अपनी बधाई प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ये भी पढ़े : शराब घोटाला : चैतन्य बघेल को नहीं मिली राहत, 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ाई








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments