उम्र बढ़ने के साथ चेहरे और गले की झुर्रियां आम होती हैं, लेकिन केला जैसे प्राकृतिक उपायों से इन्हें कम किया जा सकता है. केले में मौजूद विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को नमी देकर झुर्रियों से बचाते हैं. केला-दही, केला-शहद, केला-एलोवेरा जेल, केला-नारियल तेल और केला-हल्दी जैसे फेस पैक्स झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं. ये त्वचा को टाइट, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाते हैं. सप्ताह में 2-3 बार इन उपायों को अपनाकर आप त्वचा को जवां और खूबसूरत बना सकते हैं.
उम्र बढ़ने के साथ-साथ चेहरे और गले पर झुर्रियां आना आम बात है, लेकिन कुछ प्राकृतिक उपायों से इन्हें कम किया जा सकता है. केला विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को नमी देकर झुर्रियों को कम करने में मदद करता है. आइए जानते हैं कैसे केले का इस्तेमाल करके आप अपनी त्वचा को जवां और खूबसूरत बना सकते हैं.
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
केले को मैश कर उसमें दही मिलाएं और इस पेस्ट को चेहरे और गले पर लगाएं. फिर 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें. इससे झुरिया खत्म हो जाएगी क्योंकि दही में लैक्टिक एसिड होता है ,जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर नई कोशिकाओं का निर्माण करता है. केला त्वचा को मॉइस्चराइज करके झुर्रियों को कम करता है.
केले को मैश कर शहद मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे और गले पर लगाएं. फिर 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें क्योंकि शहद त्वचा को हाइड्रेट करता है और एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है. यह पैक त्वचा को कोमल और चमकदार बनाता है.
केला और एलोवेरा जेल का जेल भी बेहद कारगर है. इसके लिए केले को मैश करके एलोवेरा जेल मिलाएं और इसे चेहरे और गले पर लगाकर 15 मिनट तक रखें. इसके बाद स्नान लीजिए क्योंकि एलोवेरा जेल त्वचा को टाइट करता है और कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाता है, जिससे झुर्रियां कम होती हैं.
केला और नारियल तेल भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है. इसके लिए केले को मैश कर नारियल तेल मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे और गले पर लगाएं. फिर 20 मिनट बाद धो लें. इसका फायदा यह की नारियल तेल त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है.
ये भी पढ़े : तस्करों पर वन विभाग की कार्रवाई,अवैध लकड़ी तस्करी करते हुए पिकअप को पकड़ा
केला और हल्दी का पैक भी झुर्रियों को हटाने में मदद करता है. इसके लिए केले को मैश कर हल्दी मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रखें. फिर ठंडे पानी से धो लें क्योंकि हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को डैमेज होने से बचाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं.
केला त्वचा को जवां रखने में सहायक है. केले में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करते हैं. इन पैक्स को सप्ताह में 2-3 बार इस्तेमाल करने से चेहरे और गले की झुर्रियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी.
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments