भगवान कृष्ण सनातन धर्म के प्रमुख देवता हैं जिनके अनगिनत भक्त दुनिया भर में मौजूद हैं। ज्यादातर लोग अपने घर में भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करते हैं तो वहीं कई लोग श्री कृष्ण की राधा रानी संग पूजा करते हैं। शास्त्रों में भगवान कृष्ण के कई मंत्र बताए गए हैं जिनके जाप से आप अपने जीवन में खुशहाली और समृद्धि ला सकते हैं। लेकिन इनमें से कौन सा मंत्र भगवान कृष्ण का सबसे पावरफुल मंत्र है इसे लेकर अक्सर भक्त दुविधा में रहते हैं। प्रेमानंद महाराज ने भक्तों की इसी दुविधा को दूर करते हुए बताया है कि भगवान कृष्ण का शक्तिशाली मंत्र कौन सा है। जन्माष्टमी का पावन पर्व आने वाला है ऐसे में आपको इस मंत्र के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
भगवान कृष्ण का सबसे शक्तिशाली मंत्र कौन सा है?
प्रेमानंद महाराज के सोशल मीडिया अकाउंट भजन मार्ग की एक वीडियो में एक भक्त प्रेमानंद महाराज से भगवान श्री कृष्ण के सबसे शक्तिशाली मंत्र के बारे में पूछ रहा है। जिस पर महाराज जी कहते हैं कि भगवान कृष्ण के सब नामों में, सब मंत्रों में समान शक्ति विराजमान हैं। कोई हल्का नहीं है। अनंत नाम हैं, अनंत मंत्र हैं, अनंत ग्रंथ हैं, अनंत पंथ हैं सब सामान हैं क्योंकि भगवान भगवान हैं। इसलिए कभी ऐसी भावना ना करें कि यह तो हल्का मंत्र है, हल्का नाम है या वह बहुत गुरु नाम है। सब नाम समान हैं। सभी में एक जैसा सामर्थ्य विराजमान है। जो नाम प्रिय लगे उसे ही जपना चाहिए। जो गुरु देव नाम मंत्र दे दें उसे जपना चाहिए। इसलिए किसी मंत्र या नाम को हल्का न समझें। ये हमारे ऊपर है कि हम कैसे जपते हैं। अगर हमें कोई पावरफुल मंत्र मिल जाए और हम जपें नहीं तो इससे कोई लाभ नहीं मिलेगा और हम राम-राम या कृष्ण कृष्ण जपें इसी से ही हम पावरफुल हो जाएंगे।
ये भी पढ़े : आज है कजरी तीज,जरूर करें इस कथा का पाठ.. दूर होंगी मुश्किलें
जीवन की समस्त समस्याओं से मुक्ति दिलाएगा ये मंत्र
प्रेमानंद महाराज ने अपनी एक अन्य वीडियो में बताया था कि अगर आपका जीवन कई परेशानियों से जूझ रहा है तो 'कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:।।' इस महान शक्तिशाली मंत्र का 108 बार जप कर लेना। इस अनुष्ठान को करने से आपके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments