छग भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित,कई नए चेहरे शामिल..देखें लिस्ट

छग भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित,कई नए चेहरे शामिल..देखें लिस्ट

रायपुर  : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह ने युवा मोर्चा , महिला मोर्चा समेत सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भी बदल दिए हैं। रवि भगत की जगह बेमेतरा के राहुल टिकरिहा को युवा मोर्चा अध्यक्ष और विभा अवस्थी को महिला मोर्चा की कमान दी गई है। वित्त मंत्री के खिलाफ दिए गए बयान के बाद से रवि पर कार्रवाई की संभावना पार्टी हल्कों में चल रही थी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 47 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। संगठन विस्तार में 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं।

इनमें 8 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि हर मोर्चे पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाई जा सके। पार्टी के मुताबिक, यह नियुक्तियां आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।

देखें पूरी लिस्ट

 

ये भी पढ़े : हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments