Tata Punch EV दो बड़े अपडेट के साथ लॉन्च हुई

Tata Punch EV दो बड़े अपडेट के साथ लॉन्च हुई

नई दिल्‍ली : टाटा मोटर्स की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में से एक Tata Punch EV अपने फ्यूचरिस्टिक डिजाइन से लोगों का ध्यान खींचती है। यह कई बेहतरीन फीचर्स और शानदार कलर के साथ आती है। अब इसे दो नए कलर और दे दिए गए हैं, जो Pure Grey और Supernova Copper है। यह दो नए कलर ऑप्शन मिलने के बाद अब यह सात कलर ऑप्शन में मिलेगी। नए कलर ऑप्शन के साथ ही कंपनी इसके लिए तेज DC चार्जिंग स्पीड भी दे रही है। आइए विस्तार में जानते हैं कि टाटा पंच ईवी को क्या नए अपडेट दिए गए हैं?

क्या है नया?

Tata Punch EV को दो नए बाहरी कलर ऑप्शन दिया गया है, जो Pure Grey और Supernova Copper है। इन कलर ऑप्शन के मिलने के बाद अब इसे कुल सात रंगों में ऑफर किया जाएगा, जो प्योर ग्रे (नया), सुपरनोवा कॉपर (नया), एम्पावर्ड ऑक्साइड, सीवीड, फीयरलेस रेड, डेटोना ग्रे और प्रिस्टाइन व्हाइट है। यह सभी कलर ऑप्शन ब्लैक रूफ के साथ डुअल-टोन शेड्स में ऑफर की जा रही है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

नया कलर ऑप्शन देने के साथ ही चार्जिंग स्पीड को भी पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर किया गया है। अब इसमें एक DC फास्ट चार्जर को 10-80 प्रतिशत तक चार्ज होने में सिर्फ 40 मिनट लगते हैं, पहले इतना चार्ज होने में 56 मिनट लगते थे। इसके साथ ही अब इसे केवल 15 मिनट की चार्जिंग में 90 किमी तक का सफर किया जा सकता है।

Tata Punch EV के फीचर्स

इसमें 10.25-इंच के डुअल-स्क्रीन सेटअप (इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए एक-एक) के साथ वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स दिया जाता है। इसमें रियर वेंट के साथ ऑटो AC, एक एयर प्यूरीफायर, दो ट्वीटर सहित 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और एक सिंगल-पेन सनरूफ भी मिलता है।Punch EV में पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, 60-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), और ऑटो होल्ड के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ही ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर, हिल होल्ड कंट्रोल और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसी सुरक्षा सुविधाएं दी जाती है।

Tata Punch EV की बैटरी और रेंज

ट्रिम  मीडियम रेंज (MR)   लॉन्ग रेंज (LR) 
बैटरी पैक 25 kWh 35 kWh
इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या 1 1
पावर 82 PS 122 PS
टॉर्क 114 Nm 190 Nm
दावा की गई रेंज 265 किमी 365 किमी
ड्राइवट्रेन फ्रंट-व्हील-ड्राइव (FWD)

Tata Punch EV की कीमत

वेरिएंट कीमत (रुपये में)
Smart 9,99,000
Smart + 11,14,000
Adventure 11,84,000
Adventure LR 12,84,000
Adventure LR ACFC 13,34,000
Adventure S 12,14,000
Adventure S LR 13,14,000
Adventure S LR ACFC 13,64,000
Empowered 12,64,000
Empowered + 12,84,000
Empowered LR 13,44,000
Empowered LR ACFC 13,94,000
Empowered S 12,84,000
Empowered S LR 13,64,000
Empowered S LR ACFC 14,14,000
Empowered + LR 13,64,000
Empowered + LR ACFC 14,14,000
Empowered + S 13,14,000
Empowered + S LR ACFC 13,94,000








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments