राजनांदगांव के होटल में चल रहा था जुआ,कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य समेत 4 गिरफ्तार

राजनांदगांव के होटल में चल रहा था जुआ,कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य समेत 4 गिरफ्तार

राजनांदगांव :  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के मयूर होटल में जुआ खेला जा रहा था। जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस नेता अंगेश्वर देशमुख सहित चार लोगों को कोतवाली और बसंतपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक, मयूर होटल के रूम में कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे। सूचना की तस्दीक और वैधानिक कार्रवाई के लिए कोतवाली और बसंतपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में छापेमारी की।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते 

ये चार आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में आरोपी अंगेश्वर देशमुख (47, सोमनी), अलख साहू (64, महामाया चौक, बसंतपुर), जगदीश प्रसाद (66, गंज चौक), और अक्षय रायचा (43, सनसिटी कॉलोनी) ताश के 52 पत्तों और नगदी के साथ जुआ खेलते पकड़े गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17,670 रुपये नगद, 52 ताश के पत्ते, और तीन मोबाइल फोन जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध क्रमांक 436/25 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

पुलिस की सख्ती, आगे भी कार्रवाई का वादा
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कहा कि असामाजिक तत्वों और जुआरियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक वैषाली जैन, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र सिंह, बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, सउनि नंदनी ठाकुर, प्र.आर. संदीप चौहान, चंद्रेश सिन्हा, बृजमोहन यादव, आरक्षक प्रदीप जायसवाल, और भवानी थनापति की भूमिका सराहनीय रही।

ये भी पढ़े :तहसीलदार कक्ष में जहर पी गई महिला बेटी बोली- न्याय की तलाश ने मां की जान खतरे में डाली

शहर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर
गौरतलब है कि, राजनांदगांव के कुछ बड़े होटलों में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इस कार्रवाई को शहर में जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि शहर के अन्य बड़े होटल भी उनके रडार पर हैं। यह कार्रवाई न केवल जुआरियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती को दर्शाती है, बल्कि यह भी संदेश देती है कि कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे उनकी सामाजिक स्थिति कुछ भी हो।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments