पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे स्टार सेरेमनी का आयोजन

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे स्टार सेरेमनी का आयोजन

सरगुजा : पुलिस मुख्यालय रायपुर के फरमान पर उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिँह को निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत। नवनियुक्त निरीक्षक को नये दायित्यो का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने पर शुभकामनायें दी गई।मौजूदा वक्त मे निरीक्षक शिशिर कांत सिंह थाना उदयपुर मे प्रभारी तैनात रहते अपने फर्ज को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश क्रमांक पुमु/राय/ए-15 (नामांकन)/एम 2671/2025 दिनांक 29/07/25 के परिपालन में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा के कार्यालय मे 22 अगस्त को स्टार सेरेमनी का आयोजन कर थाना उदयपुर मे पदस्थ उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर शुभकामनाएं दी गई।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते 

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने निरिक्षक शिशिरकान्त सिँह को विभाग द्वारा प्रदत्त नये दायित्यो का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने के लिए शुभकामनाएं दी गई, साथ ही उच्च स्तर की कार्यकुशलता का प्रदर्शन कर आमनागरिकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गये कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक शिशिरकान्त सिँह के बेहतर सेवाओं की सराहना कर अग्रिम सेवाओं हेतु शुभकामनायें दी गई। स्टार सेरेमनी के दौरान पुलिस महकमा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments