नई दिल्ली : हीरो मोटोकॉर्प हाल ही में भारतीय बाजार में नई Glamour X को लॉन्च किया है। यह भारत की पहली सबसे सस्ती क्रूज कंट्रोल वाली बन गई है। अब कंपनी ने Hero Xtreme 125R को सिंगल सीट के साथ लॉन्च किया है। इसे सिंगल सीट देने के साथ ही और भी कई बेहतरीन फीतर्स से साथ लाया गया है। आइए विस्तार में जानते हैं कि Hero Xtreme 125R single seat को किन खास फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
कितनी है कीमत?
वेरिएंट (Variant) | एक्स-शोरूम कीमत (Ex-Showroom Price) |
---|---|
Xtreme 125R ABS Single Seat | ₹ 1,00,100 |
Xtreme 125R ABS OBD2B | ₹ 1,02,100 |
Xtreme 125R IBS OBD2B | ₹ 98,425 |
Hero Xtreme 125R सिंगल सीट वेरिएंट को चुपचाप लॉन्च किया गया है। यह नया सिंगल-सीट वेरिएंट टॉप-स्पेक स्प्लिट-सीट ABS वेरिएंट से 2,000 रुपये सस्ता है। इस वेरिएंट को स्प्लिट-सीट IBS और स्प्लिट-सीट ABS वेरिएंट के बीच में रखा गया है। स्प्लिट-सीट IBS वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 98,425 रुपये है, जबकि स्प्लिट-सीट ABS वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.02 लाख रुपये है। एक्सट्रीम 125R सिंगल सीट वेरिएंट को 1 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है।
क्या हैं बदलाव?
Hero Xtreme 125R सिंगल सीट वेरिएंट में ज्यादा बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं। इसमें सिंगल-सीट को राइडर और पीलियन को ध्यान में रखकर लेकर आया गया है। हालांकि, यह स्प्लिट-सीट वेरिएंट के मुकाबले थोड़ा कम स्पोर्टी दिख सकता है। यह ऑल-LED सेटअप, स्पोर्टी मफलर कवर, 276mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक, हजार्ड लैंप, सिंगल चैनल ABS जैसे फीचर्स के साथ आती है।
इंजन और परफॉर्मेंस
Hero Xtreme 125R सिंगल सीट वेरिएंट में 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसका इंजन 11.4bhp की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
ये भी पढ़े : Redmi Note 15 Pro, Redmi Note 15 Pro Plus लॉन्च,जानें कीमत और फीचर्स
इनसे होता है मुकाबला
भारतीय बाजार में Hero Xtreme 125R का मुकाबला, TVS Raider 125, Honda CB 125 Hornet और Bajaj Pulsar N125 जैसी मोटरसाइकिल से देखने के लिए मिलता है।
Comments