Jaggery And Lemon Water: गुनगुने पानी में मिलाकर पी लें ये 2 चीजें,पसीने की तरह बह जाएगा फैट

Jaggery And Lemon Water: गुनगुने पानी में मिलाकर पी लें ये 2 चीजें,पसीने की तरह बह जाएगा फैट

मोटापा आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. हममें से ज्यादातर लोग वजन कम करने के लिए डेली व्यायाम, कैलोरी कंट्रोल से लेकर डाइटिंग तक, ये सभी चीजें शुरू कर देते हैं. लेकिन उसके बाद भी वजन नहीं कम होता है. अगर आप भी हेल्दी तरीके से वजन को कम करना चाहते हैं, तो गुनगुने पानी में नींबू और गुड़ मिलाकर पी सकते हैं. गुड़ और नींबू दोनों को ही सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है.  तो चलिए जानते हैं कैसे करें इस ड्रिंक का सेवन और क्या हैं इसके फायदे.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

गुड़ और नींबू पानी कैसे बनाएंः

गुड़ नींबू वाला पानी बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ का एक छोटा टुकड़ा लें और उसे उबाल लें. एक बार हो जाने के बाद, पानी को छान लें और इसे सामान्य तापमान तक ठंडा होने दें. अब पानी में आधा नींबू का रस डालकर मिलाएं. इस ड्रिंक को आप रोज सुबह खाली पेट पी सकते हैं.

ये भी पढ़े : अब हर साल 23 सितंबर को मनाया जाएगा आयुर्वेद दिवस,जानें क्यों चुनी यह तारीख

गुड़ नींबू वाला पानी पीने के फायदे- 

नींबू विटामिन सी का एक जाना माना सोर्स है, यह तत्व हाइड्रेशन, त्वचा की गुणवत्ता, पाचन में सुधार, स्ट्रोक के खतरे को कम करने, हार्ट हेल्थ में सुधार करने में मदद कर सकता है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह वजन घटाने और कंट्रोल करने में सहायता करता है. जबकि गुड़, के कई फायदे हैं. गुड़ पाचन में सुधार, शरीर को शुद्ध करने, इम्यूनिटी में सुधार और वजन घटाने में भी मदद कर सकता है. 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments