मुंगेली पुलिस का ‘‘पहल’’ अभियान : 11 स्कूलों के 5000 विद्यार्थियों ने बनाया मानव श्रृंखला, दी साइबर जागरूकता की सीख

मुंगेली पुलिस का ‘‘पहल’’ अभियान : 11 स्कूलों के 5000 विद्यार्थियों ने बनाया मानव श्रृंखला, दी साइबर जागरूकता की सीख

मुंगेली : पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा-निर्देशन में जिले में ‘‘पहल’’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। 25 अगस्त को जिले के 11 विद्यालयों के लगभग 5000 विद्यार्थी एवं शिक्षकगणों ने मिलकर साइबर अपराध, नशामुक्ति, यातायात नियमों के पालन तथा बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ड्रॉइंग-पेंटिंग, हाथों में मेहंदी से #पहल लिखकर एवं मानव श्रृंखला बनाकर समाज को सुरक्षा और बदलाव का प्रेरक संदेश दिया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वामी आत्मानंद स्कूल दाऊपारा, नवोदय विद्यालय दाबो, जेसीस स्कूल, रेनबो स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, अल्फा पब्लिक स्कूल, कस्तूरबा स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, शासकीय कन्या विद्यालय, अम्बेडकर स्कूल एवं सोनकर स्कूल के विद्यार्थी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि ‘‘पहल अभियान विद्यार्थियों को उत्तम शिक्षा के साथ आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करने का प्रयास है। बदलाव की शुरुआत सुरक्षा के साथ करना ही दीर्घकालिक और सकारात्मक परिणाम लाता है।’’ इस अभियान में शत्रुघ्न खूंटे, बबीता श्रीवास, पुलिस बाल मित्र रोशना डेविड (उड़ान जीएस सोसायटी महासमुंद) तथा सभी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments