साजा विधायक ईश्वर साहू ने किया श्री मद भागवत कथा एवं गणेश पंडालों का दर्शन किया

साजा विधायक ईश्वर साहू ने किया श्री मद भागवत कथा एवं गणेश पंडालों का दर्शन किया

  बेमेतरा टेकेश्वर दुबे।  थानखम्हरिया :  साजा विधायक ईश्वर साहू ने रविवार को थंखमहरिया पहुँचकर धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए.। उन्होंने यहाँ चल रही भागवत कथा में पहुँचकर कथा श्रवण किया और श्रद्धालुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके साथ ही विधायक साहू ने क्षेत्र में स्थापित  श्री गणेश पंडालों का भ्रमण कर गणपति बप्पा के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने भक्तों व शहर के नागरिकों से मुलाक़ात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और गणेश उत्सव को सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक बताया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

विधायक ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति व परंपराओं से जोड़ते हैं।भ्रमण दौरे के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments