सांसद रूपकुमारी चौधरी का आगमन 30 अगस्त को छुरा नगर में,भाजयुमो के नेतृत्व में निकलेगी बाइक रैली

सांसद रूपकुमारी चौधरी का आगमन 30 अगस्त को छुरा नगर में,भाजयुमो के नेतृत्व में निकलेगी बाइक रैली

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा :  महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की  सांसद रूपकुमारी चौधरी का 30 अगस्त को छुरा आगमन पर नगर में भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विशेष तैयारियाँ की हैं।

युवा मोर्चा मंडल के उपाध्यक्ष के अनुसार सांसद का स्वागत कुसुमबुड़ा चौक से किया जाएगा। वहाँ से भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में एक विशाल बाइक रैली का शुभारंभ होगा। यह बाइक रैली पूरे छुरा नगर में उत्साह और जोश के साथ भ्रमण करते हुए स्वर्ण जयंती चौक तक पहुँचेगी। पूरे मार्ग पर युवा कार्यकर्ताओं द्वारा नारे लगाए जाएंगे और नगर का वातावरण भाजपामय होगा।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

स्वर्ण जयंती चौक पहुँचने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सांसद का पुष्प वर्षा और माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत करेंगे।भाजयुमो कार्यकर्ताओं में सांसद के स्वागत को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार तैयारी में जुटे हुए हैं।

इस संबंध में जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी एवं छुरा मंडल उपाध्यक्ष सुजल कोठारी (कान्हा) ने दी। उन्होंने कहा कि सांसद का यह स्वागत केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि संगठन की मजबूती और युवाओं की एकजुटता का प्रतीक होगा। उनके मार्गदर्शन से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और भी तेज़ी से आगे बढ़ेगा।”









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments