क्या आप भी रोजाना लगातीं हैं लिपस्टिक? अगर हाँ तो आज ही हो जाएं सावधान

क्या आप भी रोजाना लगातीं हैं लिपस्टिक? अगर हाँ तो आज ही हो जाएं सावधान

लिपस्टिक को मेकअप का एक अनिवार्य हिस्सा माना जाता है। इसे सुनते ही सुंदरता के कई सवाल मन में आते हैं, जैसे कि यह हमारी खूबसूरती को बढ़ा देती है।कॉलेज की छात्राओं से लेकर कार्यस्थल पर जाने वाली महिलाओं तक, सभी अपने बैग में लिपस्टिक रखना पसंद करती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि रोजाना लिपस्टिक लगाने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है? दरअसल, लिपस्टिक में ऐसे कई रासायनिक तत्व होते हैं जो न केवल होंठों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। इस लेख में हम आपको उन बातों के बारे में बताएंगे जो आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

ड्राईनेस की समस्या

यदि आप नियमित रूप से अपने होंठों पर लिपस्टिक लगाती हैं, तो इसके रासायनिक तत्व आपके होंठों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे आपके होंठ सूखे हो सकते हैं।

हॉर्मोन में असंतुलन

आपको जानकर हैरानी होगी कि अधिकांश लिपस्टिक में लेड (Lead) पाया जाता है। यदि आप इसे रोजाना लगाती हैं, तो यह धीरे-धीरे आपके शरीर में जमा होने लगता है, जिससे हॉर्मोन असंतुलन और प्रजनन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, यह मस्तिष्क के विकास को भी प्रभावित कर सकता है।

रंग में बदलाव

यदि आप लगातार लिपस्टिक का उपयोग करती हैं, तो आप धीरे-धीरे अपने प्राकृतिक रंग को खो सकती हैं। लिपस्टिक में मौजूद रसायन जैसे पैराबेन्स, कैडमियम और क्रोमियम कैंसर कोशिकाओं को बढ़ावा देने में सहायक होते हैं। इसके अलावा, लगातार उपयोग से ये रसायन आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।

पाचन में समस्या

खाने-पीने के दौरान लिपस्टिक आपके शरीर में चली जाती है। इसके रासायनिक तत्व लिवर और पेट को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे पाचन में समस्या हो सकती है। इसके साथ ही, त्वचा में संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है।

क्या करें?

- रोजाना लिपस्टिक लगाने से बचें।

- लिपस्टिक लगाने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट चेक करें।

- होंठों को बार-बार चाटने से बचें।

- धूम्रपान से दूर रहें।

- ज्यादा देर तक धूप में न रहें।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments