फिटनेस से मानसिक शांति,आत्मिक ऊर्जा और भावनात्मक स्थिरता का है संगम: –व्यायाम शिक्षिका तुलसी साहू

फिटनेस से मानसिक शांति,आत्मिक ऊर्जा और भावनात्मक स्थिरता का है संगम: –व्यायाम शिक्षिका तुलसी साहू

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : भारत के महानतम खिलाड़ी हॉकी के जादूगर के रूप में प्रसिद्ध मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में बारगांव खेल मैदान में खेल एवं फिटनेस वार्ता का आयोजन किया गया सर्वप्रथम बालक एवं बालिकाओ का 50 मीटर का दौड़ कराया गया,साथ ही रिले रेस का भी आयोजन किया गया तत्पश्चात बच्चों को योग में कराया गया योग में पद्मासन,पवनमुक्तासन:भुजंगासन: एवं शवासन: योग के बारे के बताया गया. 

इस अवसर पर व्यायाम शिक्षिका एवं जिला हॉकी संघ के सचिव तुलसी साहू ने बच्चों को खेल सहित फिटनेस गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारत के महानतम हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के खेलो में अमूल्य योदान के किए उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है इसी उपलक्ष्य में खेल व फिटनेस गतिविधियों में जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज इस बारगांव के खेल मैदान में योगा, दौड़ एवं फिटनेस वार्ता का आयोजन किया गया.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

व्ययाम से अभिप्राय है अपने तन मन को स्वस्थ और निरोग बनाये रखने के लिए किया गया परिश्रमपूर्ण कार्य या प्रयास,सर्वप्रसिद्ध युक्ति पहला सुख निरोगी काया के अनुसार शरीर का स्वस्थ व निरोग रहना ही सबसे बड़ा सुख है,स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम अत्यंत आवश्यक है, जो व्यक्ति नित्यप्रति व्ययाम करते है वे सदैव स्वस्थ व सुखी रहते है,योग करने से शरीर मे रक्त का संचार बढ़ता है, जो व्यक्ति नियमित रूप से योग करता है उसका जीवन उतना ही उल्लासपूर्ण तथा सुखी रहता है,योग करने वाला व्यक्ति हँसमुख, आत्मविश्वासी , उत्साही तथा निरोग रहता है.

 इसी प्रकार फिटनेस हमारे जीवन का एक बेहद अहम पहलू है,अपनी जीवनशैली में फिटनेस को शामिल करना और उसमें अनुशासन बनाए रखना बेहद ज़रूरी है क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का निवास होता है फिटनेस एक मानसिक स्थिति भी है,इसका मतलब हमेशा भारी व्यायाम करना ही नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित आहार लेना भी है, आहार फिटनेस का एक महत्वपूर्ण पहलू है और व्यायाम और आहार साथ-साथ चलते हैं और दोनों हमारी फिटनेस को बेहतर बनाते हैं,इसलिए, फिटनेस हर व्यक्ति की प्राथमिकता होनी चाहिए,फिटनेस से इंसुलिन संवेदनशीलता और रक्त शर्करा नियंत्रण में सुधार,गतिशीलता को बढ़ावा देने, हृदय स्वास्थ्य में सुधार, अन्य पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करने और अच्छे मानसिक स्वास्थ्य में भूमिका निभाने में मदद कर सकता है,फिटनेस सही होने से हमारे शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करता है,सच्चा स्वास्थ्य सिर्फ शरीर की फिटनेस नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक ऊर्जा और भावनात्मक स्थिरता का संगम है और फिटनेस ही वह मार्ग है जो हमें यह सब प्रदान करता है.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments