मुंगेली : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने शनिवार को जिला पदाधिकारियों की घोषणा की। जारी विज्ञप्ति में केशरवानी ने बताया कि जिला संगठन में 6 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं जिनमें सुनील पाठक, दिनेश साहू, रामेश्वर बंजारे, हरिशंकर वर्मा, श्रीमती चंद्रकली पात्रे एवं श्रीमती नंदनी साहू शामिल हैं। जिला भाजपा महामंत्री के रूप में गुरमीत सलूजा को पुनः जिम्मेदारी दी गई है, वहीं सरगांव मंडल के पूर्व अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 6 जिला मंत्री बनाए गए हैं जिनमें मानस सिंह बैस, प्रदीप मिश्रा, रिंकू सिंह ठाकुर, श्रीमती समुंद सिन्द्राम, श्रीमती पायल विश्वकर्मा और श्रीमती पूर्णिमा ध्रुव शामिल हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सेतगंगा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सोम वैष्णव को सौंपी गई है, जबकि प्रवक्ता का दायित्व पूर्व मंडल अध्यक्ष भागीरथी यादव मिट्ठूलाल को दिया गया है। कार्यालय मंत्री का दायित्व एक बार फिर कोटूमल दादवानी को सौंपा गया है। जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव, बिल्हा–पथरिया विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, मुंगेली विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले तथा पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक ने बधाई दी। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के कार्यों को सक्रियता से आगे बढ़ाने की अपील की। घोषणा के बाद जिले के सभी 11 मंडलों के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
Comments