रायगढ़ मेडिकल काॅलेज के सुरक्षागार्डों की दादागिरी,हॉस्पिटल में गुटखा ले जाने पर मारपीट

रायगढ़ मेडिकल काॅलेज के सुरक्षागार्डों की दादागिरी,हॉस्पिटल में गुटखा ले जाने पर मारपीट

रायगढ़ :  रायगढ़ मेडिकल काॅलेज के सुरक्षागार्डों की दादागिरी एक बार फिर से देखने को मिली है। जहां मरीज को देखने पहुंचे उनके परिजनों को सुरक्षागार्डों ने गुटखा जमा नहीं करने की बात पर लात-घूसों से पीटा है। घटना की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। प्रेम प्रताप काॅलोनी का रहने वाला मुकेश चौहान 35 साल ने चक्रधर नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह प्राईवेट ड्रायवर का काम करता है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

शुक्रवार की रात को करीब साढ़े 10 बजे अपनी पत्नी पुष्पा चौहान व अपने साला जय सनमानी के साथ अपने मुंहबोला नाना बोधन सिदार से मिलने के लिए मेडिकल काॅलेज गया था। तभी कुजेअल्टी गेट के पास सुरक्षागार्ड रोहित शर्मा और अन्य गार्ड द्वारा मुकेश चौहान का जेब की जांच की। ऐसे में उसके पाॅकेट में पान बहार गुटखा निकला।

जिसे सुरक्षागार्ड रोहित शर्मा ने जमा करने कहा, तो मुकेश ने मना कर दिया। इससे रोहित व उसके साथी गार्डों ने गाली गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान मुकेश की पत्नी पुष्पा व साला जय सनमानी के द्वारा बीच-बचाव किया गया। तब पुष्पा के साथ भी उन्होंने मारपीट किया। इससे मुकेश के चेहरा, नाक, सिर और पुष्पा के कान, नाक सिर में चोट पहुंची। घटना के बाद मुकेश ने मामले की सूचना थाना में दी। जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े : जमीन के बदले मुआवजा : कोल ब्लॉक के लिए अधिग्रहित जमीन के बदले 400 करोड़ मुआवजा










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments