लैंडस्लाइड से दहल गया देश, पूरा गांव हुआ तबाह, कम से कम 1000 लोगों की मौत

लैंडस्लाइड से दहल गया देश, पूरा गांव हुआ तबाह, कम से कम 1000 लोगों की मौत

अफ्रीकी देश सूडान में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, सूडान के पश्चिमी क्षेत्र दारफुर में भीषण भूस्खलन यानी लैंडस्लाइड की घटना हुआ है। इस आपदा के कारण एक गांव पूरी तरह तबाह हो गया है। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 1,000 लोगों की मौत हो गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस पूरी आपदा में केवल 1 शख्स जिंदा बचा है। सूडान में विद्रोही समूह ने इस बात की जानकारी दी है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

गांव के सभी लोगों की मौत

लैंडस्लाइड की ये आपदा दारफुर के मर्रा पर्वतों में स्थित तरासिन गांव में हुई है। ये घटना सूडान में हाल के समय की सबसे भयानक प्राकृतिक आपदा बताई जा रही है। इस क्षेत्र का कंट्रोल रखने वाले विद्रोही समूह सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी ने सोमवार को देर रात इस घटना के बारे में जानकारी दी है। लैंडस्लाइड के कारण गांव के सभी लोगों की मौत हो गई। सिर्फ एक शख्स इस पूरी घटना में जिंदा बच पाया है।

इस कारण हुआ लैंडस्लाइड 

सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी ने बताया है कि अगस्त के अंत में कई दिनों की भारी बारिश के बाद रविवार 31 अगस्त को मध्य दारफुर के मर्रा पर्वतों में स्थित तरासिन गांव में भीषण लैंडस्लाइड हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों की संख्या हजार से ज्यादा है।

ये भी पढ़े  : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments