पशुपालकों के लिए सोना,बाल्टी भर-भर दूध देती हैं गाय की ये नस्लें..बना देगी लखपति

पशुपालकों के लिए सोना,बाल्टी भर-भर दूध देती हैं गाय की ये नस्लें..बना देगी लखपति

जर्सी नस्ल की गाय पशुपालकों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है. यह विदेशी नस्ल की गाय रोजाना 15 से 20 लीटर तक दूध देती है. इससे पशुपालक नियमित रूप से अच्छी आमदनी कर सकते हैं. जर्सी गाय की विशेषता है कि यह भारतीय जलवायु में भी अच्छी तरह से अनुकूल हो जाती है. इसका रखरखाव भी आसान है. पशुपालक इस गाय के दूध को बाजार में अच्छे दामों पर बेच सकते हैं. यह नस्ल डेयरी फार्मिंग के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है. किसान इसे अपने व्यवसाय का मुख्य स्रोत बना सकते है. नियमित दूध उत्पादन से पशुपालकों को स्थिर आय प्राप्त होती है.

डॉ. अतुल कुमार अवस्थी जिला पशु अधिकारी ने बताया अक्सर पशुपालन ये सोचते है किन नस्लों की गायों या का पालन करें. जिससे अधिक से अधिक दूध का उत्पादन मिल सके. ताकि उन्हें अच्छी कमाई हो सके. ऐसे में गौपालन करने के लिए पशुपालक विदेशी नस्ल की गाय का चयन कर सकते है. इन गायों की दूध की क्षमता अधिक होती है और इसके दाम भी अच्छे मिलते है. जिससे पशुपालक अच्छी कमाई कर सकते है.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

अगर आप पशुपालन के जरिए कमाई करना चाहते हैं तो आपके लिए यह सबसे शानदार नस्ल की गाय साबित होने वाली है. हम बात कर रहे हैं जर्सी गाय की जो आपके लिए सबसे तगड़ा ऑप्शन साबित हो सकती है. इस गाय को ज्यादा दूध देने की वजह से जाना जाता है.

पशुपालक अगर जर्सी गाय का पालन करते है तो जर्सी गाय रोजाना लगभग 15-25 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है. जर्सी गाय मध्यम आकार की पाई जाती है, इसका वजन लगभग 350-450 किलोग्राम पाया जाता है. इसको आप हल्के भूरे से गहरे भूरे रंग से पहचान कर सकते है. जर्सी गाय का सिर छोटा, थूथन काला और आंखें बड़ी पाई जाती है.

जर्सी गाय के पालन के लिए आपको शेड को साफ-सुथरा और हवादार रखना बहुत जरुरी है. जहा आप गाय को रखते है. वहां फर्श सीमेंटेड और हल्का ढलान वाला होना जरुरी है. ताकि मूत्र और पानी आसानी से निकल जाता है. सभी जर्सी गाय को 40-50 वर्ग फीट जगह मिलना जरुरी है. आपको गाय को ठंड और गर्मी से बचाने के लिए छत और दीवारों की सही व्यवस्था करना होगा.

अगर आप जर्सी गाय का पालन करते है तो आपको बता दे कि एक जर्सी गाय रोजाना 20 लीटर दूध दे देती है और दूध की कीमत लगभग 50 रुपये प्रति लीटर है, तो वही 1 हजार रुपए रोजाना कमाई की जा सकती है. वही महीने में 30 हजार रुपये तक की कमाई की जा सकती है.

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments