बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : प्रार्थी तारकेश्वर शर्मा पिता स्व० टिकेन्द्र शर्मा उम्र 33 साल साकिन अमोरा थाना बेमेतरा ने थाना हाजिर आकर एक लिखित शिकायत आवेदन पत्र पेश किया कि माह जनवरी फरवरी 2021 में मोहन वर्मा निवासी वाड नं० 12 शीतला मंदिर के बाजू में बेमेतरा एवं संतोष साहू निवासी ग्रमा भैसा थाना बेमेतरा से मुलाकात होने पर दोनो ने अपने रायल लाईफ मार्केटिंग इन्वेस्टमेंट सर्विसेस इंडिया प्रायवेट लिमिटेड कंपनी का डायरेक्टर बताकर उक्त कंपनी में रकम जमा करने पर तीन माह में दोगुना रकम व त्रैमासिक कमीशन देने की लालच देने पर मुझसे फोन पे के माध्यम से 2,21,000/- रूपये एवं 197,000/- रूपये कुल 4,18,000/- रूपये जमा करा लिये तथा मेरे अतिरिक्त अन्य 05 लोगो से फोन पे के माध्यम से कुल नगदी रकम 18,15,000/- रूपये जमा करवा कर समयावधि पूर्ण होने पर मोहन वर्मा एवं संतोष साहू को फोन करने पर कंपनी बंद हो गयी है. बोलकर टाल मटोल कर रहे थे प्रार्थी के उक्त आवेदन पर थाना बेमेतरा में धारा 420,409, 34 भादवि 3, 4 ईनामी चिट फंड एवं धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम एवं धारा 10 छ०ग० निक्षेपकों के हितो का संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा एवं टीम गठित कर फरार आरोपियों कि पता तलाश हेतु विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान पूर्व में आरोपीगण मोहन वर्मा निवासी वार्ड नं० 12 शीतला मंदिन के बाजू में बेमेतरा एवं संतोष साहू निवासी ग्राम भैंसा थाना व जिला बेमेतरा को गिरफ्तार कर माननीय सत्र न्यायालय बेमेतरा में धारा 173 (8) जा० फौ० के तहत चालान पेश किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्त आरोपी धनेन्द्र गजभिये उम्र 32 साल निवासी बीजाटोला थाना परसवाड जिला बालाघाट मध्यप्रदेश को भी वर्ष 2022 में गिरफ्तार किया गया।
विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी प्रदीप सिंह पिता स्व० विकम सिंह उम्र 33 साल निवासी फलेट नंबर 201 डी०एम० 33 आई०बी०डी० हाल मार्क सिटी कोलार रोड थाना कोलार जिला भोपाल मध्यप्रदेश को पतासाजी कर विधिवत कार्यवाही कर दिनांक 02.09.2025 को गिरफ्तार कर आज दिनांक 03.09.2025 को माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में फरार आरोपी की पता तलाश जारी है।
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा, उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू, सउनि मोहन लाल साहू, गठित टीम सउनि सुरेश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक महेन्द्र वर्मा, रवि साहू, चुरावन पाल सहित अन्य पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments