छत्तीसगढ़ व्यावसायिक शिक्षक भर्ती में घोटाला,अब पूरे मामले की जांच पुलिस को सौंपी जाएगी

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक शिक्षक भर्ती में घोटाला,अब पूरे मामले की जांच पुलिस को सौंपी जाएगी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठ गए हैं। शिकायतों के बाद अब इस पूरे मामले की जांच पुलिस को सौंपी जाएगी। स्कूल शिक्षा मंत्री गौरव यादव ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं की कई शिकायतें मिली हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि गड़बड़ी पाई जाती है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।'

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

अभ्यर्थियों ने जताई नाराजगी

भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि चयन सूची में भारी गड़बड़ी की गई है। उनका कहना है कि कई योग्य उम्मीदवारों को दरकिनार कर गलत तरीके से चयन किया गया। इसी को लेकर उम्मीदवार लगातार विरोध कर रहे थे।

पुलिस जांच में होगा खुलासा

अब यह मामला पुलिस जांच में जाएगा, जिससे भर्ती प्रक्रिया की पूरी सच्चाई सामने आएगी। शिक्षा विभाग का कहना है कि किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments