मनेंद्रगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा : चाकूबाजी कांड में 2 नाबालिग समेत 9 आरोपी गिरफ्तार,1 आरोपी अब भी फरार

मनेंद्रगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा : चाकूबाजी कांड में 2 नाबालिग समेत 9 आरोपी गिरफ्तार,1 आरोपी अब भी फरार

 

एमसीबी :  सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में 5 सितम्बर 2025 की रात चाकूबाजी की एक गंभीर घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। इस घटना में स्थानीय युवक करण राठौर की मौत हो गई थी। अचानक हुई इस वारदात से नागरिकों में भय और आक्रोश का वातावरण बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और संपूर्ण घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्यवाही करते हुए चाकूबाजी की घटना में शामिल 2 नाबालिग समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं 1 आरोपी अभी भी फरार है जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया की चाकूबाजी की घटना के बाद विशेष टीम बनाई गई। इस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों की जानकारी और गुप्त रणनीति का उपयोग करते हुए लगातार अभियान चलाया। अथक प्रयासों के बाद पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में 02 अपचारी बालक भी शामिल हैं वहीं एक आरोपी अक्कू उर्फ अकरम अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने इस वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार (चाकू) भी बरामद कर लिया है जिसे सबूत के तौर पर कब्जे में लिया गया है।

चाकूबाजी में ये आरोपी हुए गिरफ्तार

(1) ऋतिक मिश्रा पिता स्व. राजेंद्र प्रसाद मिश्रा उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नं. 7 स्टेशन रोड मनेन्द्रगढ़

(2) रौनील मिश्रा उर्फ कुक्कू पिता स्व. राजेंद्र प्रसाद मिश्रा उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नं. 7 स्टेशन रोड मनेन्द्रगढ़

(3) भावेश पाटील पिता धनंजय पांडुरंग पाटील उम्र 26 वर्ष निवासी जलगांव, महाराष्ट्र

(4) राशिद खान पिता स्व. हमायु खान उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नं. 9 पेंड्रा दफाई मनेन्द्रगढ़

(5) अमन केवट उर्फ बुटई पिता राकेश केवट उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 11 बस स्टैंड मनेंद्रगढ़

(6) सचिन जैन पिता स्व. जय कुमार जैन उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड नं. 9 पेंड्रा दफाई, मनेंद्रगढ़

(7) प्रभात सौंधिया पिता गंगा प्रसाद सौंधिया उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नं. 7 स्टेशन रोड मनेन्द्रगढ़

फरार आरोपी – अक्कू उर्फ अकरम

पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने दी जानकारी

पुलिस अधीक्षक ने कहा की इस संबंध में सिटी कोतवाली थाना मनेन्द्रगढ़ में अपराध क्रमांक 150/2025 के तहत धारा 103(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। हत्या जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये पुलिस पूरी सख्ती से काम कर रही है। अपराधियों को पकड़ने और सजा दिलाने की दिशा में निरंतर की जायेगी।

एसपी ने आम जनता से की अपील

किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।समय पर सूचना मिलने से अपराधियों पर तुरंत और कठोर कार्यवाही संभव हो सकेगी।पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र के नागरिकों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि यदि ऐसे अपराधियों को समय रहते पकड़ लिया जाए तो समाज में भय का वातावरण खत्म होगा और शांति स्थापित होगी।

ये भी पढ़े : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांग युवक को दिया आगे बढ़ने का सहारा,अमर मरकाम को तत्काल मिली स्कूटी

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस सफलता के पीछे पुलिस बल की विशेष टीम का समर्पण और सतत प्रयास रहा। चाकूबाजी की घटना का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी में झगराखाण्ड थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश सैनी, सिटी कोतवाली प्रभारी उप निरीक्षक सुनील तिवारी, सउनि राकेश शर्मा, सउनि किशन चौहान, गुरु प्रसाद यादव, मनीष तिवारी, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, रवि शर्मा, नीरज पढ़ियार, राकेश शर्मा, सुनील रजक, राजकुमार सेन, आरक्षक मंगल मूर्ति, उतरा कश्यप, प्रदीप लकड़ा, रोशन उईके,परमीत सिंह, शाहबाज अंसारी और साइबर सेल से प्रधान आरक्षक पुष्कल सिन्हा, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, भूपेंद्र यादव और राकेश तिवारी का भी सराहनीय योगदान रहा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments