सरगुजा : लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बंधा घुटरा पारा में आज 7 सितम्बर दिन रविवार को शाम तकरीबन 4 बजे आकाशीय बिजली के गिरने से एक गाय तथा एक बैल की अकाल मृत्यु हो गई। ग्रामीणो से मिली जानकारी के मुताबिक मवेशीयो को नर्सरी में चराया जा रहा था। अचानक तेज बारिश के साथ चमक गरज होने लगा।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
कड़कते आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक गाय तथा एक बैल की मौत हो गई। मृत दोनों मवेशी प्रेम दास पिता संतू दास निवासी ग्राम बंधा का होना बताया जा रहा है। मवेशियों के मौत से किसान को आर्थिक क्षति हुई है।पालक किसान द्वारा शासन प्रशासन से मुवावजे की मांग की जा रही है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments