बारिश से पुरे रायपुर में पसीनें की बारिश 

बारिश से पुरे रायपुर में पसीनें की बारिश 

रायपुर :  साय सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि ये है की हवा चली नही की बिजली गुल,उमस से भरे इस बारिश के मौसम में लोग पसीनें की बारिश करने मजबूर हैं । राजधानी का हाल भी ऐसा ही हैं घंटो के लिए बिजली गुल पसीनें से तर -बतर हर छत्तीसगढ़िया फिर भी सरकार है की कह रही सब बढ़िया ।

राजधानी में रविवार की शाम हुई बारिश ने पूरे शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी। बिजली विभाग ने बारिश के कारण सुरक्षा का हवाला देते हुए आधे शहर की बिजली काट दी, जिससे लाखों लोग तीन घंटे से अधिक अंधेरे में परेशान रहे।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

बिजली गुल होने का सीधा असर शहर की पेयजल आपूर्ति पर पड़ा। इसके चलते फिल्टर प्लांट बंद हो गए और सोमवार सुबह शहर की 42 टंकियों से पानी की सप्लाई प्रभावित रहने की आशंका है। वहीं जल निकासी की बदहाल व्यवस्था के कारण सड़कें दरिया बन गईं, जिससे शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को घुटनों तक भरे पानी से गुजरने पर मजबूर होना पड़ा। IMD Raipur ने पूरे प्रदेश भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में भारी बारिश के साथ मेघगर्जन का अलर्ट भी जारी किया है।

कई इलाकों की बिजली गुल

रविवार शाम को जैसे ही मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हुई तो कई हिस्से में बिजली कट गई। सिविल लाइन, टिकरापारा, सिद्धार्थ चौक, संतोषी नगर, पचपेड़ी नाका, भाटागांव, पुरानी बस्ती और सुंदर नगर समेत दर्जनों इलाकों में आपूर्ति ठप हो गई। वहीं कई प्रमुख सड़कों की स्ट्रीट लाइटें तक बंद हो गईं, जिससे राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग ने एहतियातन कटौती का दावा किया, लेकिन इस कटौती ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी। घरों में अंधेरे से लोग घंटों तक परेशान रहे।

बिजली कटौती का असर पेयजल पर

बिजली कटौती का असर शहर की पेयजल व्यवस्था पर पड़ा। शाम छह बजे बिजली जाते ही फिल्टर प्लांट सहित सभी संबंधित पानी के प्लांट बंद हो गए। नगर निगम के अभियंताओं के अनुसार बिजली की लंबी कटौती के कारण देर रात तक शहर की 42 पानी की टंकियों को भरा नहीं जा सका। इसके परिणामस्वरूप सोमवार की सुबह शहरभर में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी, जिससे लोगों को दिन की शुरुआत में ही पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़े : बेजुबान गाय बैल के उपर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर मौत

इधर बारिश होते ही शहर की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आई। संतोषी नगर, रायपुरा, गुढ़ियारी समेत कई क्षेत्रों में सड़कें लबालब भर गईं। आलम यह था कि लोग घुटनों से ऊपर भरे पानी में अपने वाहन चलाने को मजबूर थे।

   










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments