कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में लोगों की समस्याएं, 19 आवेदन प्राप्त हुए

कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में लोगों की समस्याएं, 19 आवेदन प्राप्त हुए

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :  कलेक्टर रणबीर शर्मा की उपस्थिति मे आज मंगलवार क़ो कलेक्टरेट के दृष्टि सभा कक्ष मे जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमे जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आये। इस दौरान जनदर्शन मे आने वाले सभी लोगों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। आज के जन चौपाल में कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर ही निराकरण किए गए। आज जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 19 आवेदन प्राप्त हुए। तात्कालिक महत्व की समस्याओं का जहां त्वरित निराकरण किया। वहीं गंभीर और जांच के आवेदनों को टीएल पंजी पर दर्ज करके, इनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

इस दौरान जनदर्शन में दूरदराज के गांवों से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुंचे लोगों में से तहसील बेमेतरा के ग्राम पंडरभट्ठा के समस्त ग्रामवासी ने ट्रांसफार्मर 7 साल से व्होवर लोड चलने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील देवकर के ग्राम जामगांव निवासी प्रेमलता बघेल ने अन्त्योदय राशन कार्ड बनाने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील नवागढ़ के ग्राम बाघुल के समस्त ग्रामवासी ने नवीन धान खरीदी उप केन्द्र खोलने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील नवागढ़ के ग्राम मर्देही निवासी शिव कुमार घृतलहरे ने सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत जानकारी दिलाने के संबंध मे आवेदन दिया, इसी प्रकार तहसील बेमेतरा के ग्राम छीतापार के समस्त ग्रामवासी ने आम निस्तारी में बाधक अतिक्रमण को तत्काल हटाये जाने के संबंध में आवेद दिया। इसके अलावा आम नागरिकों ने निराश्रित पेंशन दिलाने, बैटरी चलित ट्रायसायकल हेतु, प्रधानमंत्री आवास दिलाने, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा को हटाये जाने, आम रास्ता खुलवाने, वृद्धापेंशन हेतु, दिव्यांगता पेंशन दिलाये जाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए है। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. अनिल वाजपेयी, सर्व एसडीएम सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments