दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा बस स्टैंड के पीछे यात्रियों के सुविधा हेतु बन रहे नविन शौचालय का निरिक्षण करने नगरपालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता,उपाध्यक्ष नगरपालिका गुप्त कैलाश मिश्र एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी पालदास पहुंचे एवं ठेकेदार से कार्य को समयसीमा एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया | शौचालय निर्माण के भूमि के जगह परिवर्तन,भारी बारिश एवं बाढ़ के वजह से निर्माण कार्य में विलम्ब जरूर हुआ पर यात्रियों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका दंतेवाड़ा द्वारा शौचालय निर्माण की कार्य प्रगति हेतु समय समय पर तकनिकी सहायक एवं नगरपालिका दंतेवाड़ा के अधिकारीयों द्वारा तकनिकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है |
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
Comments