किरंदुल : किरंदुल शहर के मटन मार्केट में लंबे समय से चली आ रहीं जलभराव की समस्या को लेकर रविवार व्यापारियों ने एनएमडीसी रोड पर चक्का जाम कर दिया। जिसके मात्र 2 घंटे बाद प्रशासन ने घुटने टेक दिए।वैकल्पिक नाली निर्माण का कार्य तत्काल शुरू होने से बाजार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।यह घटना न केवल स्थानीय व्यापारियों के लिए राहत की सांस है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - मुश्किल हो जायेगा आपका पुनर्वास
बता दें चक्का जाम की खबर लगते ही नगरपालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों की परेशानी सुनी और तत्काल वैकल्पिक नाली निर्माण का आश्वासन दिया। कार्य के लिऐ मशीन लगाया गया और मौके पर ही नाली निर्माण का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया। इसके बाद आपसी समझौते से चक्का जाम समाप्त हो गया।मौके पर पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, किरंदुल मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि भूषण महापात्र थाना प्रभारी संजय यादव एवम प्रशासनिक अमला उपस्थित था।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments