परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा : क्षेत्र के ग्राम कोसमी में ग्रामवासियों द्वारा दो दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू पहुँचे, साथ में महासमुंद लोकसभा के पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत सभापति लेखराज धुर्वा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष केशरी ध्रुव, पूर्व जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान विधायक रोहित साहू सहित सभी अतिथियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की और सभी को भव्य श्रीराम कथा के लिए बधाई दी। इस दौरान जनमानस को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि श्रीराम कथा हमें मर्यादा में रहना सिखाती है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - मुश्किल हो जायेगा आपका पुनर्वास
भगवान राम का जीवन हमारे समाज के लिए एक आदर्श है। श्रीराम के जीवन के हर पहलू से एक नई सीख मिलती है। उनका जीवन हमारा सही मार्गदर्शन करता है। भगवान श्रीराम जी एक पुत्र के रूप में,एक भाई के रूप में तथा एक राजा के रूप में समस्त मानव जाति का मार्गदर्शन किया है। वे सभी रूपों में पूज्यनीय हैं। पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि कथा के माध्यम से प्रभु श्रीराम जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया जा रहा है जिससे हम सभी को श्रीराम जी के पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम को जिला पंचायत सभापति लेखराज धुर्वा व अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।
Comments