बारगांव हॉकी खिलाडियों को किया गया कीट वितरण खेल में दिखाएंगे अपना जौहर

बारगांव हॉकी खिलाडियों को किया गया कीट वितरण खेल में दिखाएंगे अपना जौहर

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : ग्रामीण क्षेत्रों में खेलो को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेरला ब्लॉक के ग्राम पंचायत बारगांव द्वारा हॉकी खिलाडियों को कीट वितरण किया गया जिसमें बालिका वर्ग को 18 नग सहित बालक वर्ग को भी 18 नग किट दिया गया जिसे पहनकर कर खिलाड़ी आने वाले समय में आयोजित प्रतियोगिताओ में नए रूप में सुज्जित होकर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे ।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - टूटे भरोसे में सुसाशन सिर्फ दावा और दिखावा है

इस अवसर पर ग्राम पंचायत बारगांव के सरपंच प्रतिनिधी सच्चिदानंदन मिश्रा ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत बारगांव के बच्चे पढ़ाई के साथ साथ खेलो में भी आगे है आज जिले व प्रदेश में बारगांव की पहचान खेल गांव के नाम जाना,पहचाना जाता है यहां के बच्चे हॉकी खेल में जिला स्तर,राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेकर अपने खेलों का उम्दा प्रदर्शन कर अपने करिश्माई खेलों का जौहर दिखाकर मेडल जीत रहे है और गांव का मान बढ़ा रहे है युवाओं को खेलो के प्रति प्रेरित करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकार सहयोग करना चाहिए तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए बारगांव के बच्चे हॉकी खेल में एक अलग पहचान बनाई है,ऐसे में खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और उन्हें प्रेरित करने के लिए कीट का वितरण किया गया

अनुपमा दीवान (अध्यक्ष अस्तित्व फाउंडेशन ) ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि बारगांव के बच्चे अपने खेलो के माध्यम से गांव सहित जिले का नाम रोशन कर रहे है,लगातार बच्चे हॉकी खेल में हर स्तर में अच्छा प्रदर्शन कर मेडल जीत रहे जिससे गांव का गौरव बढ़ रहा है,खेल से सबको खेलने,फलने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

प्राचार्य तीक्ष्ण साहू ने कहा कि शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारगांव की व्यायाम शिक्षिका तुलसी साहू खेल मैदान में सुबह/शाम बारगांव सहित आस पास के गावों के बच्चों को नियमित रूप से हॉकी खेल सहित अन्य खेलों का प्रशिक्षण दे रहे है उनके कुशल मार्गदर्शन में बच्चे आज जिला स्तर,राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर में अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गांव का नाम रोशन कर रहें है,खुशी इस बात की भी है कि बारगांव के बच्चे आज हॉकी एकेडमी रायपुर,बिलासपुर सहित राजनादगांव में रह कर हॉकी खेल का गुण सिख रहे है।

व्यायाम शिक्षिका व (कोच)तुलसी साहू ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हॉकी खेल हमारी राष्ट्रीय खेल है लेकिन समय के बदलाव के साथ यह खेल विलुप्त होती जा रही थी लेकिन आज हॉकी खेल को एक नई ऊर्जा मिल रहीं है शहरों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक हॉकी खेल बढ़ते क्रम में अग्रसर है,बारगांव के बच्चे हॉकी खेल में अपने कड़ी मेहनत और परिश्रम से जिला स्तर,राज्य स्तर और प्रदेश स्तर में प्रतिनिधित्व कर अपने खेल का दमखम दिखा रहे है,और अपने माता पिता सहित अपने गांव,जिला व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है ,खेलो खिलो और आगे बढ़ो इस मंत्र के साथ हमे काम करने की आवश्यकता है,ग्रामीण अंचलों में आज भी कई ऐसे खिलाड़ी भी मौजूद है जिनको समय पर खेल सामग्री नहीं मिल पाने के कारण उनके प्रतिभा सामने नहीं आ पाती ऐसे प्रतिभाएं खिलाड़ियों को जन सहयोग से तराश कर आगे लाने की जरूरत है,ऐसे समय पर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और प्रेरित करने कीट का वितरण किया जिससे खिलाड़ियों में खेल के प्रति लगाव और  नई ऊर्जा को गति मिलेगी खेलो का हमारे जीवन में एक अहम रोल है,खेल एक ऐसा अस्त्र हैं जिसको खेलने के पश्चात बड़ी से बड़ी चिंता दूर हो जाती हैं।

ये भी पढ़े : कवर्धा में वन अपराध प्रकरणों पर कार्यवाही विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया

इस अवसर पर विद्यानंद मिश्रा,श्याम सिंग, हिमाचल साहू, श्यामसुंदर साहू, देवधर देवांगन,महेश बंधे डिजी रानी साहू,सहित समस्त शिक्षकगण व हॉकी खिलाड़ी तुषार यादव, देवेन्द्र यादव,विजय विश्वकर्मा,चिंताराम पटेल,रूपेश निषाद,ओमकार निषाद,देवेन्द्र कुमार, हर्षित साहू,मनीषा साहू,तन्नू,निधि पाटिल,कावेरी साहू,लोकेश्वरी साहू,ममता पाल,मानसी साहू उपस्थित रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments