चंदन को इस तरह लगाएं और पाएं बेदाग त्वचा

चंदन को इस तरह लगाएं और पाएं बेदाग त्वचा

चंदन के अद्भुत लाभ: चंदन के कई अनोखे फायदे हैं, जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते। चाहे वह मुंहासे, पिंपल, तैलीय त्वचा या त्वचा की जलन हो, चंदन इन सभी समस्याओं का समाधान कर सकता है।जब आपके पास चंदन है, तो महंगी सर्जरी और कृत्रिम सौंदर्य उत्पादों की आवश्यकता क्यों?

चंदन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है और यह आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें औषधीय गुण होते हैं और इसका उपयोग आयुर्वेद में उपचार के लिए किया जाता है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - टूटे भरोसे में सुसाशन सिर्फ दावा और दिखावा है

चंदन के फेस पैक्स

चंदन और दूध का फेस पैक:
1 चम्मच चंदन पाउडर, 1 बड़ा चम्मच हल्दी, आधा गोली कपूर, आधा चम्मच दूध।
- एक छोटी कटोरी में सभी सामग्रियों को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं।
- इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाकर हल्की मालिश करें और रातभर छोड़ दें। सुबह धो लें।

चंदन और शहद का फेस पैक:
1 बड़ा चम्मच शहद, 1 चम्मच चंदन पाउडर, 1 बड़ा चम्मच खीरे का रस, 1 बड़ा चम्मच दही।
- सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15-20 मिनट तक छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

चंदन और गुलाब जल का फेस पैक:
1 चम्मच चंदन पाउडर, गुलाब जल की कुछ बूंदें।
- सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं।
- 12-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments