राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के तत्वाधान में पं रामविशाल पाण्डेय सेजेस स्कूल  में हुआ वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम

राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के तत्वाधान में पं रामविशाल पाण्डेय सेजेस स्कूल में हुआ वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम

परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद  : राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के तत्वाधान में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राजिम स्थित पंडित रामविशाल पाण्डेय सेजेस स्कूल राजिम में राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण मंच के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष  समीर शर्मा ,ऊर्जावान जिलाध्यक्ष  रिकेश साहू जिला उपाध्यक्ष द्वय ( दीपक साहू ,ठाकुर राम साहू) कोषाध्यक्ष बादल साहू , डायमंड साहू ,दुर्गेश साहू  यश साहू एवं सदस्य गणों द्वारा लगभग 50 पेड़ों का रोपण किया गया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - टूटे भरोसे में सुसाशन सिर्फ दावा और दिखावा है

 इस अवसर पर राष्ट्रीय आई टी सेल प्रभारी कर्मचारी संगठन विवेक शर्मा , शाला प्रबंधन एवम विकास समिति पं रामविशाल पाण्डेय सेजेस स्कूल राजिम  की अध्यक्ष  सुजाता शर्मा ,शाला के प्राचार्य  संजय एक्का ,इको क्लब की इंचार्ज मैडम समीक्षा गायकवाड़ , मधु गुप्ता ,पूजा मिश्रा  शिखा मैडम, मार्कण्डेय  मैडम व्याख्याता गण ,शिक्षक  शिक्षिका गण NCC के कैडेट एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
अतिथियों के स्वागत उपरांत वृक्षारोपण का वृहद कार्यऋम राजिम में कई स्थानों पर किया गया और प्रदेश उपाध्यक्ष ,जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के पदाधिकारियों द्वारा बच्चों को नाश्ता एवं मिष्ठान वितरण किया गया। साथ ही सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला के प्राचार्य संजय एक्का एवं समीक्षा गायकवाड़ का भरपूर सहयोग रहा।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments