नई दिल्ली : Yamaha ने Aerox के इंजन के साथ Yamaha XR155 स्कूटर को विदेशी बाजारों में उतारा है। यह एक नया 155cc का स्कूटर है। पहली बार Cygnus सीरीज में 125cc से बड़ा इंजन दिया गया है। इसे ताइवान में लॉन्च किया गया है। इस स्कूटर को पूरी तरह से नया रूप दिया गया है, लेकिन इसमें इस सीरीज की खासियत, फ्लैट-फ्लोर डिजाइन को बरकरार रखा गया है। आइए विस्तार में जानते हैं कि Yamaha XR155 को किन खासियत के साथ लॉन्च किया गया है?
Yamaha XR155 का इंजन
इसमें 155cc लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, VVA-युक्त इंजन का इस्तेमाल किया गया है। Yamaha Taiwan ने अभी तक इसके सटीक पावर आउटपुट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन Aerox में यह इंजन 15hp की पावर और 13.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - टूटे भरोसे में सुसाशन सिर्फ दावा और दिखावा है
इसमें आगे की तरफ एक ट्रिपल-लेंस LED हेडलाइट दी गई है। हेडलाइट का डिजाइन ओवरसीज में बिकने वाली Yamaha XMAX से प्रेरित है। इसमें वेरिएबल कलर टेम्परेचर हेडलाइट दी गई है, जो माहौल के हिसाब से सफेद और वॉर्म सफेद कलर में बदल सकती है।
इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ 12 इंज के पहिए दिए गए हैं। Aerox 155 के स्टेप-थ्रू लेआउट के विपरीत, इसमें फ्लैट फ़्लोरबोर्ड दिया गया है।
भारत में कब होगी लॉन्च?
यह स्कूटर अभी सिर्फ ताइवान में उपलब्ध है। Yamaha ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि इसे भारत सहित अन्य बाज़ारों में पेश किया जाएगा या नहीं। अगर यह भारत में लॉन्च होता है, तो Cygnus XR155, TVS Ntorq 150 को टक्कर देगा और Yamaha के स्कूटर पोर्टफोलियो में RayZR 125 (जिसे भारत में मूल रूप से Cygnus नाम से पेश किया गया था) और Aerox 155 के बीच अपनी जगह बना सकता है।
इसका फ्लैट फ़्लोरबोर्ड लेआउट भारतीय उपभोक्ताओं के लिए ज़्यादा सुविधाजनक है, और अगर इसे यहाँ लॉन्च किया जाता है, तो Aerox की तुलना में इसे ज़्यादा स्वीकार्यता मिल सकती है।



Comments