LIC का महाकुंभ बालोद में संपन्न: उत्कृष्ट अभिकर्ताओं का सम्मान, नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

LIC का महाकुंभ बालोद में संपन्न: उत्कृष्ट अभिकर्ताओं का सम्मान, नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

 

बालोद :  भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अभिकर्ता संघ, दल्लीराजहरा (लियाफी) द्वारा मंगलवार को बालोद के अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में “उत्कृष्ट अभिकर्ता सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलेभर से सैकड़ों अभिकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में गैलेक्सी क्लब, COT, MDRT और शतकवीर जैसी उपलब्धियां हासिल करने वाले एजेंटों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने जीवन बीमा क्षेत्र में अपने असाधारण प्रदर्शन से पहचान बनाई है।

कार्यक्रम में लियाफी, दल्लीराजहरा शाखा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण भी हुआ। इस दौरान सियाद राम सपहा ने अध्यक्ष, कुंजलाल साहू ने सचिव और संजय यादव ने कोषाध्यक्ष का पदभार संभाला। इनके साथ उपाध्यक्ष भुनेश्वरी देशमुख-उपाध्यक्ष,  जगमोहन अग्रवाल-उपाध्यक्ष, विजय कुमार साहू-उपाध्यक्ष, महेश कुमार देवांगन-उपाध्यक्ष,  टीकू राम साहू-उपाध्यक्ष, नरेश यादव-उपाध्यक्ष,  चोवा राम सुदर्शन साहू-उपाध्यक्ष,  महेंद्र जायसवाल-उपाध्यक्ष, नेतराम रजक-संगठन मंत्री, श्री युवराज जैन-संगठन मंत्री, जितेन्द्र साहू-संगठन मंत्रीसहित पूरी टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर मौजूद लियाफी के ज़ोनल प्रेसिडेंट मोहम्मद सईद खान ने जोशीले अंदाज में कहा कि हमें जीत या हार नहीं चाहिए, जीवन के लिए परिवार चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अभिकर्ताओं के अधिकारों के लिए चल रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि 5 वर्ष से अधिक सेवा वाले अभिकर्ताओं के लिए 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा, निचले स्तर के अभिकर्ताओं को ग्रुप ग्रेच्युटी का लाभ, ग्रुप टर्म इंश्योरेंस की सीमा 15 से बढ़ाकर 20 लाख करने और त्योहारों पर ब्याज मुक्त एडवांस दिलाने की दिशा में पहल हो रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब अभिकर्ता बीमा सुरक्षा योजना में दुर्घटना के साथ सामान्य मृत्यु का लाभ भी शामिल कर लिया गया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - रंग बदलते -बदलते बेरंग न हो जाओ

रायपुर मंडल सचिव सतीश शर्मा ने अपने संबोधन में अभिकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि रायपुर मंडल के एजेंट अपनी मेहनत और एकजुटता के लिए पूरे प्रदेश में जाने जाते हैं और यही एकता उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर संरक्षक संजय सोनबोईर ने अब तक लियाफी दल्ली राजहरा द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की एवं नव नियुक्त पदाधिकारी को बधाई के साथ संगठन को मजबूत बनाने की बात कही नवनियुक्त अध्यक्ष सियाद राम सपहा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से निभाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी नई टीम हर अभिकर्ता की समस्या को प्राथमिकता से सुनेगी और वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में उनके कल्याण के लिए काम करेगी।कार्यक्रम का संचालन अजीज साहू एवं किशोर कराडे के द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन संजय यादव जी के द्वारा किया गया

ये भी पढ़े : चार दशक का इंतजार 40 साल बाद छुटा 100 रूपये का दाग 

इस भव्य आयोजन में निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप साहू, , द्वारिका प्रसाद साहू,कौशलमलागार,धनेशसाहू,संजय ठाकुर,यूनटराज,बृजलालमहतो ,राजभोज,रोहित धनकर,प्रेमशंकर,सजल राय, ऋषि साहू ,धर्मेंद्र वर्मा,राजेंद्र सिन्हा, भारत साहू,उपेन्द्र साहू,राकेश हीरा साहू ,आत्माराम साहू,हेमाराम तेलासी, सहित बड़ी संख्या में अभिकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ा दिया और इसे अभिकर्ताओं का महाकुंभ बना दिया।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments