वृंदावन : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 सितंबर को मथुरा आ रही हैं। नई दिल्ली से स्पेशल ट्रेन से आने वाली राष्ट्रपति ठाकुर बांकेबिहारी और निधिवन के दर्शन के साथ हीवह श्रीकृष्ण जन्मस्थान और कुब्जा कृष्ण मंदिर भी दर्शन को जाएंगी। वह वृंदावन की सुदामा कुटी में संतों के साथ अध्यात्मिक चर्चा भी करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन का कार्यक्रम जारी होने के बाद प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - मुश्किल हो जायेगा आपका पुनर्वास
स्पेशल ट्रेन से आ रही हैं द्रौपदी मुर्मु, निधिवन व कृष्ण कुब्जा मंदिर भी जाएंगी
डीएम सीपी सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Comments