SBI की डिजिटल बैंकिंग पहल, अब टैब से तुरंत खुलेंगे बचत खाते

SBI की डिजिटल बैंकिंग पहल, अब टैब से तुरंत खुलेंगे बचत खाते

दंतेवाड़ा  : किरंदुल भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देते हुए ऑनलाइन बचत खाता खोलने की सुविधा शुरू की है। किरंदुल शाखा के मुख्य प्रबंधक उत्कर्ष देवांगन के अनुसार, 18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक आधार कार्ड, सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के साथ बिना किसी फिजिकल दस्तावेज के ऑनलाइन खाता खोल सकता है। फोटो और हस्ताक्षर ऑनलाइन अपलोड होंगे, केवल टर्म्स एंड कंडीशंस पर हस्ताक्षर कर ऑनलाइन जमा करना होगा। खाता संख्या तुरंत मिलेगी और पासबुक शाखा से प्राप्त की जा सकती है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - मोर संग चलव रे ,मोर संग चलव गा

20 या अधिक खाते खोलने के लिए, जैसे संस्थाओं या कॉलेजों में, बैंक प्रतिनिधि स्वयं टैब के माध्यम से खाता खोलने की सुविधा प्रदान करेंगे। SBI ग्राहकों की सुविधा के लिए डिजिटल बैंकिंग को प्रोत्साहित कर रहा है और सलाह देता है कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, न ही ओटीपी साझा करें, ताकि सुरक्षित और सुगम बैंकिंग अनुभव हो।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments